श्रीमां मंदिर भगवती राजराजेश्वरी मां दुर्गा का 24 वा वार्षिकोत्सव हवन यज्ञ के साथ हुआ सम्पन्न
श्रीमां मंदिर भगवती राजराजेश्वरी मां दुर्गा का 24 वा वार्षिकोत्सव हवन यज्ञ के साथ हुआ सम्पन्न
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
प्रमोद गिरि
हरिद्वार।भारत माता पुरम मे समाजसेवी मास्टर सतीश चंद शर्मा के आवास पर श्रीमां मंदिर भगवती राजराजेश्वरी मां दुर्गा का 24 वा वार्षिकोत्सव हवन यज्ञ कर देश व प्रदेश में सुख शति की कामना के साथ मिथलेश कौशिक के संचालन में सम्पन्न हुआ। वार्षिकोत्सव की कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी चिदविलासानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि मां राजराजेश्वरी मां दुर्गा की पूजा करने से जीवन के सभी संताप समाप्त हो जाते हैं और जीवन को नई ऊर्जा प्राप्त होती है।मां दुर्गा अपने भक्तों के कष्टों का निवारण करती है।भाजपा जिला महासचिव आशुतोष शर्मा ने कहा कि मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने से सुख शांति समृद्धि की कामना होती है मां दुर्गा की कृपा से देश व प्रदेश में सुख शांति कायम है। समाजसेवी मास्टर सतीश चंद शर्मा प्रत्येक वर्ष विश्व के कल्याण के लिए मां दुर्गा का अनुष्ठान कर सुख शांति की कामना करते हैं वे बधाई के पात्र हैं। कुछ लोग ही समाज में ऐसे होते हैं जो देश और विश्व कल्याण की कामना की सोच रखते हैं। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री डॉ संजय पालीवाल, भाजपा नेता राजीव भट्ट, मास्टर दीपक उप्रेती, रुपेश शर्मा, विपिन शर्मा ,माधता गिरि,मुकेश पुरी,व्यापारी नेता शिव कुमार कश्यप, सचिन शर्मा, आशा, यस देव कौशिक ,कृष्ण व्यास, सुभाष चंद्र कौशिक, चंद्र दत्त कौशिक, मनोज महंत, गंगाधर पांडे ,हरीश शर्मा, मुकेश मिश्रा, अमित शर्मा,विजेंद्र शर्मा, अनिल मिश्रा, बागेश्वर पांडे, सुभद्रा शर्मा, अर्जुन पाराशर,जुगल पाराशर, थानेश्वर शर्मा, सैकड़ों लोगों ने हवन यज्ञ में प्रतिभाग किया।कार्यक्रम संयोजक मास्टर सतीश शर्मा ने पटक पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया।