मसूरी में शहर अध्यक्ष के चयन को लेकर हुआ मंथन, भाजपा सरकार द्वारा लाये गए नकल रोकने के लिये बनाये गए कानून पर उठाये सवाल
मसूरी में शहर अध्यक्ष के चयन को लेकर हुआ मंथन, भाजपा सरकार द्वारा लाये गए नकल रोकने के लिये बनाये गए कानून पर उठाये सवाल
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
सुनील सोनकर
मसूरी।मसूरी के कांग्रेस संगठन के कार्यकर्ताओं में गुटबाजी देखी जा रही है मसूरी में नगर अध्यक्ष की घोषणा को लेकर लगातार दो गुटों में मनमुटाव देखा जा रहा है जिसको लेकर उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा द्वारा मसूरी शहर के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आपसी समझौता कर नगर अध्यक्ष की घोषणा करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।जिसको लेकर मसूरी कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस नेता रमेश कुमार जायसवाल पहुंचे जहां उनके द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से नगर अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर रायशुमारी की गई। इस मौके पर उनके सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कांग्रेस शहर अध्यक्ष के नाम को राय ली गई वही मसूरी में कांग्रेस पार्टी में आपसी गुटबाजी को समाप्त करने का भी आग्रह किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में एकजुट होकर ही काम किया जा सकता है और अगर पार्टी में गुटबाजी रहेगी तो कांग्रेस आगे के चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएगी। उन्होंने बताया कि 2023 और 24 का लक्ष्य उनके सामने हैं ऐसे में सभी लोगों को मिलजुलकर कांग्रेस की रीति नीति और भाजपा की केद्र और राज्य की फेल सरकार को जनता के सामने लाने के किये काम करने का आग्रह किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश कुमार जायसवाल ने बताया कि मसूरी में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष को लेकर मंथन किया जा रहा है वही बेरोजगार संघ के आंदोलन में अपना समर्थन देेने गए कांग्रेस के मसूरी प्रभारी पंकज श्रेत्री के आने के बाद ही मसूरी के शहर अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार द्वारा बेरोजगारों पर चलाई गई लाठी डंडे का कांग्रेस पार्टी पुरजोर तरीके से निंदा करते हैं और ऐसा लग रहा है कि पुष्कर सिंह धामी हिटलर शाही रवैया अपनाकर प्रदेश के युवाओं के भविष्य से खेलने का काम कर रही है जिसका जवाब आने वाले समय पर भाजपा को दिया जाएगा। उन्होंने कहा नकल रोकने के लिए आनन-फानन में लाया गया कानून में काफी लचीलापन है जहां नकल करने वाले छात्रों के लिए सजा का प्रावधान है परंतु नकल करवाने वाले लोगों के लिए कोई प्रावधान नहीं है और जिन लोगों ने इससे पूर्व पेपर को लिख्क कर लाखों युवाओं का भविष्य खराब किया है उनको बचाने का प्रयास पुश्कर सिंह धामी की सरकार द्वारा किया जा रहा है जो कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदेश के महामंत्री मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि हर दल में गुटबाजी होती है वही मसूरी के कांग्रेस में भी कुछ गुटबाजी जरूर देखी जा रही है परंतु प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के निर्देशों के बाद सभी लोगों को बैठा कर आपसी सहमति बनाकर शहर अध्यक्ष बनाया जायेगा और उनको पूरी उम्मीद है कि सभी लोग मिलजुलकर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम करेगे।उन्होंने बताया कि प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है वही नकल और पेपर लीक हर परीक्षा में देखी जा रहा है इससे साफ है । उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में अधिकारी शामिल है तो वहीं सरकार के लोग भी इसमें शामिल है उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नकल रोकने के लिए बनाये गए कानून में कई खामियां हैं जिसका फायदा प्रदेश के युवाओं को मिलने वाला नहीं है। इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला मसूरी शहर अध्यक्ष गौरव अग्रवाल मेघ सिंह कंडारी अमित गुप्ता, वसीम खान, रामप्रसाद कवि, चांद खान, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद्र, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसवीर कौर, सभासद दर्शन रावत, गौरव गुप्ता ,जगपाल गुसाईं आदि मौजूद थे।