महाशिवरात्रि पर जिला अस्पताल में शिव शक्ति सेवा समिति ने किए फल खाद्य सामग्री वितरित
महाशिवरात्रि पर जिला अस्पताल में शिव शक्ति सेवा समिति ने किए फल खाद्य सामग्री वितरित
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
प्रमोद गिरि
हरिद्वार। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव शक्ति सेवा समिति ने हर मिलाप जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को खाद्य सामग्री वितरित की गई।गत रात्रि हरिद्वार की प्रमुख धार्मिक सामाजिक शिक्षा चिकित्सा को समर्पित संस्था शिव शक्ति सेवा समिति रजि के पदाधिकारियों द्वारा हर मिलाप में भर्ती मरीजों को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए मरीजों को खाद्य सामग्री वितरित की ओर समाज को सेवा करने की प्रेरणा दी।संस्था के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य मानव कल्याण का है मानव सेवा नारायण सेवा है संस्था समाज हित के क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से लगातार सेवा में निस्वार्थ भाव से जुटी है।उन्होंने बताया कि संस्था के द्वारा हरिद्वार के कई क्षेत्रों में बच्चों को शिक्षित करने हेतु शिक्षा केंद्र ,कंप्यूटर केन्द्र, महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए सिलाई कढ़ाई केंद्र स्थापित कर समाज को नई दिशा प्रदान करने का काम शिव शक्ति सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है।संस्था समय समय पर अपनी सामाजिक गतिविधियों को गति प्रदान करते हुए सरकारी अस्पताल (महिला व पुरुष ) में भर्ती मरीजों को खाद्य सामग्री वितरण करती रहती हैं और समाज को मानव कल्याण को समर्पित कार्यों की प्रेरणा देती है। गत रात्रि खाद्य सामग्री वितरित करने वालो में राजेश पब्बन,राजेश सैनी, विकास ,आदित्य शर्मा, संजीत, विनोद शर्मा,अतुल राय आदि उपस्थित रहे।