सोडहम् आश्रम श्री स्वामी महेशानंद भवन धर्मार्थ ट्रस्ट भूपतवाला का वार्षिक उत्सव संपन्न
सोडहम् आश्रम श्री स्वामी महेशानंद भवन धर्मार्थ ट्रस्ट भूपतवाला का वार्षिक उत्सव संपन्न
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
शिव प्रकाश शिव
हरिद्वार ।अखिल भारतीय सोहम आश्रम मंडल के परम अध्यक्ष महामंडलेश्वर 1008 स्वामी सत्यानंद महाराज के परम सानिध्य में आश्रम में एक विशाल भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया इस अवसर पर बोलते हुए स्वामी सत्यानंद जी महाराज ने कहा धर्म-कर्म मनुष्य के जन्मो जन्म के प्रालब्ध सुधार देता है और भगवान हरि का भजन मनुष्य को भवसागर पार करा देता है कलयुग अन्य युग से सरल युग है अन्य युगों में लाखों-करोड़ों साल तपस्या करने के बाद भगवान के दर्शन होते थे किंतु इस कलयुग में सुबह शाम हरि भजन करने से ही भगवान की प्राप्ति संभव है इस कलयुग में अगर मनुष्य को अपना कल्याण चाहिए तो उसे धर्म कर्म पूजा पाठ के कार्यों में रुचि दिखानी चाहिए इस कलयुग में मनुष्य को गुरु के माध्यम से हरिका आत्मबोध होगा और गुरु भक्तों को उंगली पकड़कर भवसागर पार कराएंगे मनुष्य कोअपने कल्याण के लिए धर्म कर्म करना चाहिए पूजा पाठ करना चाहिए इसीलिए कदम कदम पर कलयुग में धर्म का प्रचार होगा कदम कदम पर यज्ञ पूजा-पाठ अर्चना होंगी कदम कदम पर भंडारे होंगे यज्ञ होंगे किंतु मनुष्य के जीवन में आचार विचार और शर्म की कमी होगी यह सब कलयुग का प्रभाव है मनुष्य के कल्याण का मार्ग धर्म-कर्म और आस्था होगी इस अवसर पर आश्रम में एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें कई सो साधु-संतों भक्तजनों ने भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण किया।