एन्टी क्राइम एन्टी करप्शन संगठन ने सेवा समिति हरिद्वार को किया सम्मानित
सबसे तेज प्रधान टाइम
जेके गुप्ता
हरिद्वार। एन्टी क्राइम एन्टी करप्शन ट्रस्ट के द्वारा संचालित संगठन एन्टी क्राइम एन्टी करप्शन ने सेवा समिति,हरिद्वार का एवम नए सदस्यों का सम्मान किया। उत्तराखंड के हरिद्वार में संगठन के चेयरमैन शैलेन्द्र मोहन और हरिद्वार के प्रभारी गौरव ने नए सदस्यों विनीत कुमार बंसल,दीपक कुमार और अंकित नौटियाल का संगठन में आई कार्ड और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। हरिद्वार की बहुचर्चित संस्था सेवा समिति,हरिद्वार के सभी पदाधिकारियों को अंग वस्त्र और माला पहना कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। यह संस्था लावारिस लाशों के अंतिम संस्कार में अग्रणी भूमिका निभाती है और अपने ही पैसों से उनका सारा कार्य करती है। यहां तक सरकारी तंत्र भी इनका सहयोग लेता है।
गुरुवार को बिजनौर के नगीना क्षेत्र में अमरोहा के जिलाध्यक्ष फुरकान मलिक ,रिंकू,अभिषेक राजपूत, तराना, निशि और लवलीत कुमार के द्वारा युवाओं को जागरूक और सम्मानित करने का एक बेहतरीन कार्यक्रम किया गया जिसमें कम से कम 200 युवा महिला और पुरूष सम्मिलित हुये। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सलाहकार धूमसिंह रावत,संतोष ठाकुर,राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अवधेश निषाद जी,राष्ट्रीय महासचिव विश्वजीत सिन्हा जी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सक्सेना जी,राष्ट्रीय सचिव विमल गुप्ता जी,राष्ट्रीय संगठन सचिव रिजवान जी और सुहैल खान जी,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामजीत जी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आई टी सेल शैलेश श्रीवास्तव जी,राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा ब्यूरो विवेक श्रीवास्तव जी,कोर कमेटी अभय वर्मा जी,प्रदेश उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, राजेन्द्र यादव, दुर्गा प्रसाद चौधरी, प्रदेश सचिव डॉ श्यामदेव जी,प्रवीण चौधरी,मंजूषा श्रीवास्तव जी,पियूष सक्सेना,सविता सक्सेना,सरोज श्रीवास्तव जी,सुशील श्रीवास्तव जी,आशीष श्रीवास्तव जी,किरण श्रीवास्तव जी,गीता सिंह जी,विजयलक्ष्मी सिंह जी, करुणा सिसोदिया जी, भँवर प्रताप सिंह जी,रेहान खान जी,परवेंद्र यादव जी, अर्चना थोराट जी ,दुर्गेश कनोजिया जी,पंकज सिंह जी,सुधांश सक्सेना जी,महेंद्र कनवाल जी ,सर्वेश श्रीवास्तव जी एवम प्रेम राज पीटर जी आदि के सहयोग से हुए। संगठन के द्वारा अति विशिष्ट व्यक्ति सम्मान भी प्रारंभ किया जा रहा है एवम सदभावना ग्रुप प्रोजेक्ट भी फरवरी माह से चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य मानवता और इंसानियत को जिंदा रखते हुए लोगो की भलाई के साथ साथ उनको रोजगार भी उपलब्ध कराया जाए ताकि समाज से क्राइम और करप्शन की गति को कम किया जा सके।