कांग्रेस सेवादल के देवप्रयाग नगर अध्यक्ष के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस परिवार ने दी श्रद्धांजलि
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
गबर सिंह भण्डारी
देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सेवादल के नगर अध्यक्ष माणिकलाल ध्यानी के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस परिवार देवप्रयाग विधानसभा ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की नगर अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 2 दिन पूर्व सेवादल के नगर अध्यक्ष माणिकलाल ध्यानी का हृदय गति रुकने से इलाहाबाद में आकस्मिक निधन हुआ। कल उनके परिजन उनके शव को देवप्रयाग लेकर आए जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।
सेवादल के नगर अध्यक्ष माणिकलाल ध्यानी के निधन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी, जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, सेवादल जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चंद, आईटी प्रदेश सचिव रामलाल नौटियाल, नगर अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह रावत, माया पंचभैया, नीरज रावत, शुभम कुमार, कुंदन सिंह बिष्ट, डॉ जितेंद्र उनियाल, श्यामलाल आर्य, मोहनानंद डोभाल, विनोद रौथाण, नंदन टोडरिया, शशि प्रकाश भट्ट, राजेंद्र सिंह रावत, अनुसूया मिश्रा, मकान सिंह चौहान सहित कई गणमान्य ने अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की।