मन को अपने अधीन करने से ही मनुष्य का कल्याण संभव : श्रीमहंत रघुवीर दास
शिव प्रकाश शिव
हरिद्वार। 20 मार्च 2023 मनुष्य का मन बड़ा ही चंचल होता है तथा वायु के सामान इधर से उधर विचलित होता रहता है किंतु मनुष्य को चाहिए कि अपने मन को अपने अधीन करें यह न हो कि वह मन के अधीन हो मन के आधीन होने से मन विचलित होता है और अशांति की प्राप्ति होती है किंतु जिस मनुष्य में धैर्य संतोष और साथ-साथ भगवान श्री राम के चरणों में आस्था है उसका स्वतः ही कल्याण संभव है इसलिए मनकी इंद्रियों के घोड़ों को लगाम लगाएं तथा अपने तन मन को भगवान श्री सीता राम के चरणों में समर्पित करते हुए सुबह शाम भगवान राम राम राम राम राम राम जय सियाराम का उच्चारण करें आप का कल्याण संभव है यह उद्गार भक्तजनों के बीच अपने श्री मुख से श्री सुदर्शन अखाड़ा आश्रम के परम अध्यक्ष श्री महंत रघुवीर दास जी महाराज ने व्यक्त किए।