विकास के दावों की पोल खोल रहा ग्राम पंचायत दौलतपुर ग्राम
हनी कथुरिया
हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत रुड़की ब्लॉक के ग्राम पंचायत दौलतपुर का मामला सामने आया है वैसे तो भारत सरकार के द्वारा पूरे भारत में स्वच्छ भारत अभियान चलाकर बड़े-बड़े दावे और वादे किए जाते हैं| लेकिन वही दावे और वादे यदि हम धरातल पर देखे तो कहीं न कहीं खोखले नजर आते हैं| जिसकी जीती जागती तस्वीर ग्राम पंचायत दौलतपुर में देखी जा सकती है| इसी गांव को मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम का दर्जा भी प्राप्त है| और तो और यही गांव सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के द्वारा गोद लिया हुआ है| जो गोद लेते वक्त सांसद द्वारा घोषणा की गई थी कि 2024 से पहले इन गांव की तस्वीर बदल दी जाएगी लेकिन आज स्थिति बद से बदतर हो चुकी है| जहां पूरे गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है| जहां सड़कें टूटी फूटी पड़ी है| और नालियों में कचरा भरा हुआ है| और तो और यहां के पंचायत घर की हालत बिल्कुल दयनीय बनी हुई है| पंचायत घर पर लगा पीने के पानी का वाटर कूलर अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है| पंचायत घर के चारों ओर गंदगी ही गंदगी पंचायत घर के ऊपर वाली बिल्डिंग में एक डाकघर का कार्यालय भी चल रहा है| इस डाकघर का किराया भी यहां के प्रधान पति आतिश गिरी के द्वारा ₹500 का शुल्क लिया जाता है| जो कि इस शुल्क की कोई भी रसीद डाकघर को नहीं दि जाती| यदि हम बात करते है| इसी गांव के सरकारी स्कूल और सरकारी हॉस्पिटल की तो इन सरकारी संस्थाओं की चारदीवारी के बाहर कूड़ा करकट और गोबर का ढेर लगा हुआ है| जो गांव के लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है|