थाना कांडा पुलिस ने अभियान चलाकर महिलाओं को किया जागरूक
रोहित मुखर्जी
बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा के आदेशानुसार, जनपद स्तर पर प्रचलित जन जागरुकता अभियानों के क्रम में दिनांक: 20.03.2023 को थानाध्यक्ष काण्डा खुशवंत सिंह द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत जागरुकता अभियान चलाते हुए स्थानीय महिलाओं/बालिकाओं व आम जनमानस को महिला सशक्तिकरण के तहत घरेलू हिंसा,महिला उत्पीड़न, महिलाओं से संबंधित विधिक प्रावधानो के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त अपराधों में विशेषकर बालक/बालिका एवं महिलाओं को कैसे सुरक्षित किया जा सकता है, बाल अपराध, चाइल्ड हेल्प लाइन, बाल भिक्षावृत्ति, नशे के दुष्परिणाम के सम्बंध में जागरूक करते हुए नशे को समाज से जड़ से खत्म करने हेतु सहयोग करने तथा मानव तस्करी, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, " उत्तराखण्ड पुलिस एप" महिला सुरक्षा हेतु गौरा शक्ति यातायात के नियमों के बारे में विस्तापूर्वक जानकारी देते हुए डायल- 112, महिला हेल्पलाइन नं0- 1090, साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930, 1098 आदि के बारे में कानूनी जानकारी दी गई।
तत्पश्चात उपस्थित महिलाओं को उत्तराखण्ड पुलिस एप डाउनलोड कराकर एप में उपलब्ध गौरा शक्ति व अन्य सुविधाओ के बारे में बताते हुए अपने-अपने परिजनों/रिश्तेदारों को उत्तराखण्ड पुलिस एप डाउनलोड कर गौरा शक्ति एप में रजिस्ट्रेशन कराने हेतु* प्रेरित करने के संबंध में बताया गया।