ब्रेकिंग न्यूज़
1 . वार्षिक कला प्रदर्शनी "अभिव्यक्ति" – “ कण-कण में राम “ 2 . मुरादाबाद के भाजपा प्रत्याशी ठाकुर सर्वेश सिंह की अंत्येष्टि में शामिल हुए बहादुरपुर जट्ट के ग्राम प्रधान 3 . कुहु गर्ग के आईपीएस बनने पर श्री वैश्य बंधु समाज ने बांटी मिठाईयां 4 . रोजगार हेतु कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका 5 . सहारनपुर लोकसभा प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के समर्थन मे उतरी पूर्व राज्यपाल और वर्तमान कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य 6 . देहरादून में दिवंगत कलाकार प्रह्लाद मेहरा की आत्मा की शांति हेतु शोक सभा का आयोजन 7 . रेलवे कर्मचारियों के शत-प्रतिशत मतदान को सुनिश्चित करने के लिए बैठक का आयोजन 8 . "परिजनों ने कराया नेत्रदान' "नेत्रदान महादान हरिद्वार ऋषिकेश टीम का 323 वां सफल प्रयास 9 . मतदान जागरूकता हेतु रैली का आयोजन 10 . संत महापुरुषों के प्रत्येक कार्य में होता है समाज का हित : महंत मुरारी दास 11 . आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह आज सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई 12 . जीजीआईसी ज्वालापुर की छात्राओं ने किया शांतिकुंज व देसंविवि का शैक्षिक भ्रमण 13 . मतदान जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक एवं रैली का आयोजन 14 . जल ही जीवन का आधार जल बिन सब बेकार-डॉ अनुपमा गर्ग 15 . मतदान जागरूकता हेतु मानव श्रृंखला एवं रैली का आयोजन 16 . श्री वैश्य बंधु समाज महिला विंग ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन 17 . स्वर्गीय डॉक्टर नागेंद्र सिंह का 110वा जन्मदिन माल्यार्पण कर मनाया गया 18 . राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारियों के पंचकर्मीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 19 . पूर्णाहुति के साथ महारूद्र यज्ञ का हुआ समापन,भक्तों की भारी भीड़ रही मौजूद 20 . पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की प्रवृत्ति संत की और भक्ति संघ की : डॉ. शैलेंद्र 21 . पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्या मनोनीत 22 . शहर व्यापार मण्डल ने किया नवगठित इकाइयों का स्वागत 23 . मतदान जागरूकता के लिए छात्रोंओ ने निकाली रैली 24 . गुणवत्तापूर्ण कार्यों के साथ जनता के बीच जाना भाजपा की प्राथमिकता : आदेश चौहान 25 . रमजान का चांद नजर आते ही मस्जिदों में बढ़ी रौनक,अदा की जाएगी विशेष नमाज तरावीह 26 . संपूर्ण देश से 43 महिलाओं को अमृता शेरगिल महिला कलाकार सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया 27 . महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी कांस्टेबल पूनम सौरियाल 28 . उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन हरिद्वार का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न 29 . विधायक आदेश चौहान की विधायक निधि से टिहरी विस्थापित कॉलोनी में शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य 30 . जांच में सिद्ध नहीं हुए साबिर पाक दरगाह प्रबंधक रजिया पर लगे आरोप,दोबारा संभाला पदभार 31 . नगर आयुक्त के समर्थन में आए निवर्तमान मेयर ने रूड़की विधायक पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप 32 . गुरु की भक्ति और शक्ति मुक्ति का आधार : संत बालकदास 33 . 220 किलो गौमांस के साथ गौकशी का आरोपी गिरफ्तार 34 . कार्यकर्ताओं से होती है पार्टी व पदाधिकारियों की पहचान : राजीव शर्मा 35 . विकास कार्यों के लिए नवोदय नगरवासियों ने जताया राजीव शर्मा का आभार 36 . आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा पार्षदों ने बनाई रणनीति 37 . रानीपुर विधायक ने शुरू कराया एक करोड़ से अधिक लागत की सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य 38 . जीजीआईसी ज्वालापुर में 12वीं की छात्राओं को समारोहपूर्वक दी गई विदाई 39 . भाजपा शासन में जनता को मिल रहा सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ : राजीव शर्मा 40 . 18 फरवरी को स्वरोजगार नारी सम्मेलन आयोजित करेगा छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट 41 . उत्तराखंड विधानसभा से पास यूसीसी बिल पूरे देश को राह दिखाएगा : राजीव शर्मा 42 . उत्तराखंड विधानसभा से पास यूसीसी बिल पूरे देश को राह दिखाएगा : राजीव शर्मा 43 . निशुल्क चिकित्सा शिविर का सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ 44 . रुड़की में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड 45 . सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही सरकार : विशाल बिरला 46 . मसूरी शहर की विकास योजनाओं को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ली बैठक 47 . राष्ट्र निर्माण में शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों की अहम भूमिका : स्वतंत्र कुमार 48 . श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार ने किया महाराज अग्रसेन स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन 49 . भेल ओ.बी.सी.एसोसिएशन ने मनाई सावित्रीबाई फुले जयंती 50 . पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के विकास में जुटी केंद्र सरकार : अजय भट्ट

22 मार्च से शुरू होने वाले बसन्तीय नवरात्रि के सन्दर्भ में विशेष

22 मार्च से शुरू होने वाले बसन्तीय नवरात्रि के सन्दर्भ में विशेष

सबसे तेज प्रधान टाइम्स                                                       

गबर सिंह भण्डारी                                                                                                                                                    

श्रीनगर गढ़वाल। हमारी भारतीय संस्कृति सभी संस्कृतियों में अनुपम तथा बेजोड मानी जाती है।इस अद्भुत संस्कृति के कारण हमारे भारतवर्ष की गरिमा जगत के रुप में रही।यहां नारी शक्ति को सर्वोपरि महत्व दिया जाता रहा है।इसी आधार पर मनुस्मृति में इस सत्यता को इस प्रकार से उद्घघटित किया गया है--जिस कूल में नारियों की पूजा होती है ,उस कुल में दिव्य गुण ,दिव्य भोग और उत्तम संतान होते हैं।जिस कुल में स्त्रियों की पूजा नही होती है,वहां सब प्रकार की क्रिया निष्फल होती है।जहां मातृ शक्ति का सम्मान होता है,वहां देवता भी निवास करते हैं।

मातृ शक्ति मनुष्य के जीवन में अनेकों रूपों में अवतरित होती है ।इसी कारण हमारी संस्कृति में नारी को देवी का रुप माना जाता है,इसका साक्षत प्रमाण नवरात्रि का त्योहार है।नवरात्रि पूजा के आठवें व नौवें दिन  नौ कुंवारी कन्याओं की पूजा की जाती है।।जीवन के बिभिन्न रूपों में नारी ही सच्ची मार्ग दर्शिका होती है।मां ही जीवन का आधार तथा केन्द्र बिन्दु होती है।मां के बिना जीवन की कल्पना ही नहीं कर सकते हैं।मां बच्चे को 9मास गर्ब में धारण करके अनेक प्रकार का कष्ट सहन करती है।इसी कारण मां को सर्वश्रेष्ठ स्थान दिया गया है।जिसका स्मरण करने मात्र से ही सभी प्रकार के दुःखों से मुक्ति मिल जाती है।यही कारण है कि हमारे यहां गंगा माता,गो माता,पृथ्वी माता,कहकर उस निष्ठा को बड़ी श्रद्धा के साथ सम्बोधित किया जाता है।नवरात्रि का त्योहार इसी शक्ति का प्रतीक है।

नवरात्रि का अर्थ है नौ दिन और नौ रात्रि तक एकाग्र चित्त होकर मां की आराधाना में लीन होकर सम्पूर्ण भाव से जप तप करना,पूरे वर्ष में चैत्र, आषाढ  अश्विन एवॅ माघ मास में शुक्ल पक्ष के प्रथम  नौ दिन मां दुर्गा की पूजा के लिए परम शुभ माने जाते हैं।इन चारो महीनो में चैत्र माह बसन्तीय नवरात्रि एवं आश्विन माह में शारदीय नवरात्रे प्रमुख व विशिष्ट माने जाते हैं।आषाढ एवं माघ मास के नवरात्रे गुप्त  नवरात्रे  के नाम से जाने जाते हैं।इन सभी नवरात्रों में मां भगवती की पूजा दुर्गा शप्तशती से की जाती है।ऋग्वेद में कहा गया है---मां भगवती ही महत्वपूर्ण शक्ति है।इन्ही से सम्पूर्ण विश्व का संचालन होता है।इनके अतिरिक्त कोई दूसरी शक्ति नही है।

देवी भागवत पुराण में मां भगवती को 9 नामों में निरूपित किया गया है,जिसमें नवरात्रि के पर्व पर मां के इन अलग नामों से पूजा की जाती है।वे नाम इस प्रकार से हैं।प्रथम शैलपुत्री,द्वितीय ब्रह्मचारिणी तृतीय चन्द्र घन्टा,चतुर्थ कुष्माण्डा,पंचम स्कन्द माता,षष्ठम कात्यायनी,सप्तम कालरात्रि,अष्टम मां गौरा,नवम सिद्विदात्रि इन नामों का स्मरण करने मात्र से ही मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं।

इस वर्ष बसन्तीय नवरात्रे  जिन्हें चैत्र नवरात्रि से जाना जाता है, ये 22मार्च से शुरू होकर 30 मार्च को सम्पन्न होगें।इसी दिन से युग का आरम्भ भी माना जाता है।संवत की शुरुआत चैत्र नवरात्रि से ही होती है।इस वर्ष 22 मार्च को इस पुनीत पर्व का शुभ मुहूर्त सुबह 6बजकर 23 मिनट से शुरु होकर 7 बजकर 32 मिनट तक है।इस मुहूर्त में घट स्थापना हरियाली बोना शुभ कारी है।इस नवरात्रि पर मां के पूरे 9 रूपों की छटा देखने को मिल रही है।इसी कारण शुक्ल और ब्रह्म योग के साथ इन्द्र योग भी बन रहा है।पिंगल नामक संवत्सर इस दिन से शुरु हो जायेगा।इस नवरात्रि में महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि इस पर्व पर मां नौका पर सवार होकर आयेगी।जिसका कि अपने आप में खास महत्व है।यह संयोग सर्व सिद्धिदायक माना जाता है। अच्छी बारिश अच्छी धन सम्पदा  का प्रतीक है।

नवरात्रि में सच्ची श्रद्धा भक्ति से मां भक्तों के सम्पूर्ण मनोरथ पूर्ण कर देती है,इसमें कुछ सावधानियां भी बहुत जरूरी हैं,जो इस प्रकार से हैं।                1-मां के नौ रुपों की पूजा विशेष तरीके से करें ,जिस दिन जो रुप है उस दिन उस रूप का मन्त्र व ध्यान करें।

2-नवरात्रि के समय 8बजे से पहले स्नान करें।

3-9दिन तक नमक का सेवन न करें।

4-नवरात्रि में 9दिन तक ज्योति जलायें।

5-नवरात्रि के शुभ दिनों में घर में जो भी भोजन बने उसे सबसे पहले मां को भोग लगायें।

6-नवरात्रि के दौरान सात्विक भोजन ही करें।

7-अखण्ड ज्योति जलाने पर पूजा स्थल को खाली न छोड़े। 

8-चमड़े से निर्मित बस्तु का परित्याग करे। 

9-नवरात्रि के दौरान भोजन में लहसुन और प्याज का प्रयोग बिल्कुल भी न करें।

10-मांस मदिरा से दूर रहें।

11-जमीन पर शयन करें।

12-अनावश्यक वार्तालाप से बचें।

13-मन में वासनात्मक बिचार न लायें।

14-दुर्गा शप्तशती नामक ग्रन्थ का नियमित श्रद्धापूर्वक से पूजन करें

15-छोटी छोटी कन्याओं में मां भगवती का दर्शन करें।

इस प्रकार नवरात्रि के शुभ अवसर पर उपवास रखने से शरीर को भी आराम मिल जाता है।अच्छी सोच व सकारात्मक बिचारों का प्रकटीकरण हो जाता है।मां अपने भक्तो की हर मनोकामना पूर्ण करती है।हृदय गत शुद्धता व सच्चा समर्पण बहुत ही जरुरी है।जब जब देवताओ पर घोर संकट आया तो उन्होने भी मां भगवती की आराधना कर उस संकट से मुक्ति पाई है।नवरात्रि के पर्व पर किसी भी स्थिति में निरीह पशु की बलि नहीं देनी चाहिए ।कन्या पूजन करने से सभी बिघ्न बाधाएं दूर हो जाती हैं।जीवन के प्रति नवीन उत्साह का संचार पैदा होता है।सम्पूर्ण मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं।




You Might Also Like...
× उत्तरी हरिद्धार
मध्य हरिद्धार
ज्वालापुर
कनखल
बी एच ई एल
बहादराबाद
शिवालिक नगर
उत्तराखंड न्यूज़
हरिद्धार स्पेशल
देहरादून
ऋषिकेश
कोटद्वार
टिहरी
रुड़की
मसूरी