ज्वालापुर में महिला सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
आकाश पंवार
हरिद्वार। आदर्श शिशु निकेतन इण्टर काँलेज, धीरवाली ज्वालापुर में महिला सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूजा अरोड़ा एवम् सरिता सिंह के द्वारा किया गया जिसमे सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, राजनैतिक क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली 13 महिलाओं को विशेष रुप से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में ज्वालापुर थानाध्यक्ष आर के सकलानी, वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव धीमान , गाजियाबाद से आए राष्ट्रीय कवि वैभव शर्मा, कवयित्री जिया हिंदवाल, डॉ संध्या शर्मा, करुणा चौहान जी व,आदरणीय चिरंजीव जी ,प्रवीन अरोड़ा जी व वेदांश अरोड़ा आदि उपस्थित रहे सम्मानित होने वाली महिलाओं में सुधा शर्मा, मीनू हरितोष, अंशिका शर्मा, प्रिया,सुमित खन्ना ,कविता जैन,आशु कश्यप, चंद्रकांता, उमा सिंहल ,गीता नेगी, रुबि ,आदि रहे सभी आगांतुको का आभार व्यक्त करते हुए पूजा अरोड़ा ने कहा की आज प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा को सिद्ध किया है। शास्त्रों के अनुसार जहाँ नारी का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते हैं। सशक्त नारी ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकती हैं पूजा अरोड़ा जी ने विशेष सहयोग हेतु प्रवीण अरोड़ा, वेदांश अरोड़ा व बुलबुल जी व समस्त सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।