बहादराबाद पुलिस ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
हनी कथूरिया
हरिद्वार। 22 मार्च 2023 को अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था उत्तराखंड पुलिस महोदय के आदेश निर्देश के अनुपालन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत प्रभारी महिला हेल्प डेस्क थाना बहादराबाद द्वारा टीम गौरा शक्ति से समन्वय स्थापित करते हुए बहादराबाद स्थित अरिहंत कॉलेज ऑफ नर्सिंग में लगभग 200 महिलाओं व छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाए साथ ही उन्हें उत्तराखंड पुलिस एप, गौरव शक्ति एप अन्य हेल्पलाइन नंबर्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई सेल्फ डिफेंस पर छात्राओं से फीडबैक लिया गया जिनके द्वारा बताया गया कि आत्मरक्षा के गुण उनके आत्मविश्वास को दोगुना करते हैं।