मोनिका अरोड़ा के कविता संग्रह ने टॉप 100 बेस्ट सेलर में बनाई जगह
गौरव अरोड़ा
हरिद्वार। डाक विभाग में कार्यालय सहायक के पद कार्यरत मोनिका अरोड़ा द्वारा लिखी गई कविता संग्रह प्रेम से प्रेम तक पहली किताब है। अमेजन पर किताब ने पहले सप्ताह में टाप-50 में बेस्टसेलर में जगह बनाई। अब उनकी किताब टाप-100 में चल रही है। वर्ष-2004 में उपराष्ट्रपति से राष्ट्रीय स्तर पर निबंध प्रतियोगिता में कांस्य पदक भी मिल चुका है। मोनिका अरोड़ा का साहित्य की ओर रूझान होने के कारण दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए तथा एमए इंगलिश सीसीएसयू से उत्तीर्ण की। अपनी किताब की एक कविता की पंक्तियां मोनिका ने ऐसे बताई - भूगोल वाले पहाड़ों से लेकर, गणित वाले पहाड़ों तक, हर एक चीज में प्रेम को ढूंढ लेना, प्रेम में होने की निशानी है। फूलों से अत्यधिक प्रेम रखने वाली मौनिका खुद को फूलों वाली लड़की कहना पसंद करती हैं और वह इसी नाम से अपनी पहचान बनाना चाहती है। शब्दों में जान होती है, इस एक लाइनर पर विश्वास करना और इसी पर जीवन जीती आ रही
मोनिका ने पहली कविता आठ वर्ष की आयु में लिखी थी। बचपन से ही कविताओं और साहित्य में उनकी रुचि रही हैं और इसी के चलते उन्हें 2004 में उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत से राष्ट्रीय स्तर की निबंध प्रतियोगिता में कांस्य पदक मिला था। वर्ष 2016 में अंतरराष्ट्रीय पत्रिका एशियन सिग्नेचर द्वारा एक समकालीन एशियाई कवि के रूप में वह चुनी गई थी। वह पिछले 14 वर्ष से डाक विभाग में कार्यालय सहायक के पद कार्यरत है। वर्ष- 2017 में अंतरराष्ट्रीय फैशन पत्रिका एस्थेटिक्स काफी टेबल बुक के लिए महिला सशक्तिकरण के चेहरे के रूप में भी चुना गया था।