उक्रांद व्यापार प्रकोष्ठ में शामिल हुए दर्जनों लोग
रिकी अरोड़ा
हरिद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक हरकी पौड़ी बड़ा बाजार स्थित होटल पर सम्पन हुई, जिसका संचालन महानगर उपाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने किया, बैठक को सम्भोधित करते हुआ उक्रांद व्यापार प्रकोष्ठ केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा की उनकी प्राथमिकता प्रदेश में जनहित के कार्य व् उक्रांद के संगठन को मजबूत करना है, केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा की उपस्तिथि में दर्जनों लोगो ने उक्रांद की सदस्यता ली, उन्होंने कहा की भाजपा सरकार जन विरोधी सरकार है उत्तराखंड सरकार ने युवाओं के रोजगार के लिए कोई नीति नहीं बनाई, बल्कि शराब सस्ती कर नशे को बढ़ावा देने का कार्य किया है उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश है जहा बिजली पानी सस्ता मिलना चाहिए था वहा भाजपा सरकार जल व् बिजली के दरो में लगातार वृद्धि कर उत्तराखंड की जनता को ठगने का कार्य कर रही है, केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने बताया की पुरे प्रदेश में व्यापारी वर्ग लगातार उक्रांद से जुड़ रहा है, महानगर उपाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने कहा की नये लोगो के शामिल होने से दल को हरिद्वार में मजूबती मिली है निश्चित ही दल निगम चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगा।
मुख्य रूप से सदस्यता लेने वालो में राकेश चौहान,मधुर अरोड़ा, गजेंद्र जठुदी, सुरेंद्र कुमार, अमित चौधरी, राजेंद्र चौहान, कृष्णा चौहान, विनोद चौहान, महेश जोशी आदि शामिल रहे।