एस प्यारी जॉन प्रभारी उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल का जोरदार स्वागत किया : मोनिक धवन
फुरकान अंसारी
हरिद्वार। महानगर कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मुख्य संगठक मोनिक धवन के नेतृत्व में हरिद्वार रेलवे स्टेशन जाकर उत्तराखंड कांग्रेस सेवा दल प्रभारी एस प्यारी जॉन का जोरदार स्वागत किया भारत जोड़ो यात्रा के समाप्ति के बाद प्रथम बार हरिद्वार आगमन पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पुष्पमाला देकर उनका जोरदार स्वागत किया प्रभारी ने बताया कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा बहुत कामयाब रही बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार को देखते हुए आम जनता कांग्रेस की तरफ फिर से समर्पित हो गई है कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है प्रभारी ने बताया पूरी यात्रा में राहुल गांधी के साथ रही और देख आम जनता कांग्रेस पार्टी को और नेता राहुल गांधी को बहुत पसंद करने लगे है यह एक बहुत खुशी की बात है कि नेता ने भारत देश की आम जनता के दिल में एक खास जगह बना ली है जो भारत जोड़ा यात्रा में देखने को मिला कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के साथ संदेश कंधे से कंधा मिलाकर यात्रा में पूरा सहयोग दिया और भारत देश का झंडा लेकर पूरी यात्रा में चलते रहे यह बड़े गर्व की बात है आने वाला समय 2024 में कांग्रेस पार्टी का ही प्रधानमंत्री देश में होगा कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सारे धर्मों को सारी जात बिरादरी यों को साथ लेकर चलती है सबका साथ सबका विकास का नारा देती है जो हर वर्ग को भला चाहती है मौके पर मंजू रानी वीना कपूर पूजा वीरेंद्र भारद्वाज महेंद्र गुप्ता हरजीत सिंह विनोद अरोड़ा आदि मौजूद थे।