मसूरी में शहीदे आजम भगत सिंह,राजगुरु और सुखदेव को शहीद दिवस पर किया याद
सुनील सोनकर
मसूरी। भारतीय जन नाट्य संघ इप्टा के तत्वाधान में शहीदी दिवस पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को मसूरी के शहीद भगत सिंह चौक पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया। मसूरी के भगत सिंह चौक पर लगी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल माला व पुष्प अर्पित कर याद किया गया वहीं इस मौके पर इप्टा के साथियों ने जन गीत, देशभक्ति के गीत गाकर भगत सिंह को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वही मसूरी भाजपा युवा मोर्चा और एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ द्वारा भगत सिंह चौक पर शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर शहीदों को याद किया और जमकर शहीद अमर रहे के नारे लगाये। मसूरी के पूर्व छात्रसंध अध्यक्ष मनोज रेंगवाल ,छात्र नेता सुमित भंडारी और इप्टा के प्रदेष महामंत्री सतीष कुमार ने कहा कि आज का दिन एक महान दिन है, जो हमें हमेशा आजादी की कीमत याद दिलाता है। आज हम सभी शहीदों के जज्बे को सलाम करते हुए नतमस्तक होते हैं। भगत सिंह की मूर्ति हमेशा अहसास दिलाती है कि इन्हीं जैसे वीर लोगों के कारण हम यहां खड़े हैं और अच्छी शिक्षा ले रहे हैं एवं आजाद हैं। हमारे पास आज जो भी है, इन्हीं सब लोगों की बदौलत ही है उन्होने कहा कि नौजवानों के दिलों में आजादी का जुनून भरने वाले भगत सिंह का नाम इतिहास के पन्नों में अमर है। देश की आजादी के लिए उन्होंने जिस साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश हुकूमत से लोहा लिया, वह आज के युवकों के लिए बहुत बड़ा आदर्श है। जलियांवाला बाग हत्याकांड का भगत सिंह की सोच पर ऐसा असर पड़ा कि उन्होंने लाहौर के नेशनल कॉलेज की पढ़ाई छोड़कर भारत की आजादी के लिए नौजवान भारत सभा की स्थापना कर डाली। आजादी के इस मतवाले ने पहले लाहौर में सांडर्स-हत्या और उसके बाद दिल्ली की सेंट्रल असेंबली में चंद्रशेखर आजाद और पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ बम विस्फोट कर ब्रिटिश साम्राज्य नींव हिलाकर रख दी।नौजवानों के दिलों में आजादी का जुनून भरने वाले भÛत सिंह का नाम इतिहास के पन्नों में अमर है। देश की आजादी के लि, उन्होंने जिस साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश हुकूमत से लोहा लिया, वह आज के युवकों के लिए बहुत बड़ा आदर्श है।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र रावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनोज रेंगवाल, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अमित भट्ट, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार,अनिल सिंह अन्नू सुमित भंडारी, उमेद चंद कुमांई, राकेश ठाकुर ,छात्रसंघ अध्यक्ष प्रीतम लाल उपाध्यक्ष सौरव सिं सिंह विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मोहन शाही, यशोधन पटवाल, सूरज चंद कुमांई आदि मौजूद थे।