ब्रेकिंग न्यूज़
1 . सहारनपुर लोकसभा प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के समर्थन मे उतरी पूर्व राज्यपाल और वर्तमान कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य 2 . देहरादून में दिवंगत कलाकार प्रह्लाद मेहरा की आत्मा की शांति हेतु शोक सभा का आयोजन 3 . रेलवे कर्मचारियों के शत-प्रतिशत मतदान को सुनिश्चित करने के लिए बैठक का आयोजन 4 . "परिजनों ने कराया नेत्रदान' "नेत्रदान महादान हरिद्वार ऋषिकेश टीम का 323 वां सफल प्रयास 5 . मतदान जागरूकता हेतु रैली का आयोजन 6 . संत महापुरुषों के प्रत्येक कार्य में होता है समाज का हित : महंत मुरारी दास 7 . आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह आज सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई 8 . जीजीआईसी ज्वालापुर की छात्राओं ने किया शांतिकुंज व देसंविवि का शैक्षिक भ्रमण 9 . मतदान जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक एवं रैली का आयोजन 10 . जल ही जीवन का आधार जल बिन सब बेकार-डॉ अनुपमा गर्ग 11 . मतदान जागरूकता हेतु मानव श्रृंखला एवं रैली का आयोजन 12 . श्री वैश्य बंधु समाज महिला विंग ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन 13 . स्वर्गीय डॉक्टर नागेंद्र सिंह का 110वा जन्मदिन माल्यार्पण कर मनाया गया 14 . राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारियों के पंचकर्मीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 15 . पूर्णाहुति के साथ महारूद्र यज्ञ का हुआ समापन,भक्तों की भारी भीड़ रही मौजूद 16 . पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की प्रवृत्ति संत की और भक्ति संघ की : डॉ. शैलेंद्र 17 . पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्या मनोनीत 18 . शहर व्यापार मण्डल ने किया नवगठित इकाइयों का स्वागत 19 . मतदान जागरूकता के लिए छात्रोंओ ने निकाली रैली 20 . गुणवत्तापूर्ण कार्यों के साथ जनता के बीच जाना भाजपा की प्राथमिकता : आदेश चौहान 21 . रमजान का चांद नजर आते ही मस्जिदों में बढ़ी रौनक,अदा की जाएगी विशेष नमाज तरावीह 22 . संपूर्ण देश से 43 महिलाओं को अमृता शेरगिल महिला कलाकार सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया 23 . महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी कांस्टेबल पूनम सौरियाल 24 . उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन हरिद्वार का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न 25 . विधायक आदेश चौहान की विधायक निधि से टिहरी विस्थापित कॉलोनी में शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य 26 . जांच में सिद्ध नहीं हुए साबिर पाक दरगाह प्रबंधक रजिया पर लगे आरोप,दोबारा संभाला पदभार 27 . नगर आयुक्त के समर्थन में आए निवर्तमान मेयर ने रूड़की विधायक पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप 28 . गुरु की भक्ति और शक्ति मुक्ति का आधार : संत बालकदास 29 . 220 किलो गौमांस के साथ गौकशी का आरोपी गिरफ्तार 30 . कार्यकर्ताओं से होती है पार्टी व पदाधिकारियों की पहचान : राजीव शर्मा 31 . विकास कार्यों के लिए नवोदय नगरवासियों ने जताया राजीव शर्मा का आभार 32 . आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा पार्षदों ने बनाई रणनीति 33 . रानीपुर विधायक ने शुरू कराया एक करोड़ से अधिक लागत की सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य 34 . जीजीआईसी ज्वालापुर में 12वीं की छात्राओं को समारोहपूर्वक दी गई विदाई 35 . भाजपा शासन में जनता को मिल रहा सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ : राजीव शर्मा 36 . 18 फरवरी को स्वरोजगार नारी सम्मेलन आयोजित करेगा छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट 37 . उत्तराखंड विधानसभा से पास यूसीसी बिल पूरे देश को राह दिखाएगा : राजीव शर्मा 38 . उत्तराखंड विधानसभा से पास यूसीसी बिल पूरे देश को राह दिखाएगा : राजीव शर्मा 39 . निशुल्क चिकित्सा शिविर का सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ 40 . रुड़की में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड 41 . सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही सरकार : विशाल बिरला 42 . मसूरी शहर की विकास योजनाओं को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ली बैठक 43 . राष्ट्र निर्माण में शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों की अहम भूमिका : स्वतंत्र कुमार 44 . श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार ने किया महाराज अग्रसेन स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन 45 . भेल ओ.बी.सी.एसोसिएशन ने मनाई सावित्रीबाई फुले जयंती 46 . पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के विकास में जुटी केंद्र सरकार : अजय भट्ट 47 . ग्राम हरिपुर कलां में स्व.अटल बिहारी वाजपेयी को दी गई श्रद्धांजलि 48 . स्व.अटल बिहारी बाजपेयी व पं.मदन मोहन मालवीय को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि 49 . निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा का जनता ने किया अभिनंदन 50 . लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाई गई स्व. इंद्रमणि बडोनी जयंती

पौड़ी में आयोजित जनसेवा कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास

पौड़ी में आयोजित जनसेवा कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास

सबसे तेज प्रधान टाइम्स                                                                           

गबर सिंह भण्डारी                                                                                                                                                                                          पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड सरकार की ‘एक साल नई मिसाल’ के अंतर्गत आयोजित ‘जनसेवा कार्यक्रम’ का जनपद पौड़ी मुख्यालय के रामलीला मैदान में जनपद के प्रभारी मंत्री, कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंत्री ने सूचना विभाग की *एक साल नई मिसाल* विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में आम जनमानस द्वारा मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण कार्यक्रमों को भी सुना गया।  

कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी वर्तमान सरकार द्वारा एक वर्ष की अवधि में अनेक ऐतिहासिक फैसले लिये हैं जिनमें वंछित वर्ग के कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं से लेकर विभिन्न क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को संपादित किया है। इसके साथ ही भविष्य के लिए क्षेत्र लक्ष्य तय करने का संकल्प लेते हुए उसको प्राप्त करने के लिए प्रयासरत है।

मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने विगत एक वर्ष में सक्त धर्मांतरण रोकथाम कानून, नई शिक्षा नीति को लागू करने, सरकारी नौकरियों में स्थानीय महिलाओं को ही 30 प्रतिशत का लाभ देने का रास्ता सुनिश्चित करने, गरीब वंछित परिवारों को 03 निःशुल्क गैस रिफिल योजना का लाभ देने तथा सक्त नकल विरोधी कानून लाने का काम किया है। समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए सरकार ने गंभीरता से कदम उठाये हैं। उन्होंने कहा कि वृद्ध महिला व पुरूष दोनों को पेंशन देने का काम, अटल आवास योजना को पुनः प्रारंभ करने, नई पर्यटन नीति व नई खेल नीति खेल नीति लायी तथा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, होमस्टे योजना, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री सूक्ष्म नैनो स्वरोजगार योजना आदि योजनाओं को प्रारंभ किया है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य बनाने में योगदान देने वाले युवा, महिला और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के सपनों को साकार करने का हमारी सरकार कार्य कर रही है। हम प्रत्येक जनपद में ई-वाहन को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने की ओर कार्य करेंगे। प्रत्येक जनपद में दिव्यांग पुनर्वास केंद्र बनाने का काम करने की बात कही। कहा कि जनपद में रोडवेज बस डिप्पो के लिए जगह मिलते ही हम उस दिशा में आगे बढ़ेंगे।

स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन व धामी जी नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि गौरव का विषय है कि हमारे प्रदेश में जी-20 की बैठकें आयोजित की जा रही है। स्वास्थ्य केन्द्रों पर 207 जांचे निशुल्क की जा रही है। मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशन पर अब मण्डलीय अधिकारी मण्डल कार्यालयों में ही बैठगें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पौड़ी बस अड्डे के निर्माण को पूर्ण करने की घोषणा की है, जिसे जल्द ही पूर्ण कर लिया जायेगा। कहा कि पौड़ी में रोड़वेज बस डिप्पो निर्माण को स्वीकृत किया गया है।

अध्यक्ष जिला पंचायत शांति देवी ने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रदेश सरकार ने अपने एक साल पूर्ण किये है, ये एक साल उपलब्धियों से भरे हैं। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक निर्णय लिए गये है। कहा कि सशक्त भू कानून बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने विकासखंड कोट के भगवती पाण्डे और पवन कुमार को जंगली जानवरों से खेती सुरक्षा संबंधित चैन लिंक फेंसिंग योजना के अंतर्गत क्रमशः 1 लाख 60 हजार रूपये और 1 लाख 44 हजार रूपये की धनराशि के चैक वितरित किये।

मा0 मंत्री ने अनीता देवी (गैस ऐजेंसी मोहल्ला पौड़ी) अनुसूईया देवी, देवेश्वरी देवी, संगीता देवी, गीता देवी, अफ्रोज बेगम, गुड्डी देवी, साधना देवी, कुसुम बिष्ट व गीता देवी(पौड़ी) सहित कुल 10 महिलाओं को मुख्यमंत्री अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना का लाभ प्रदान किया। उन्होंने हिना इक्तियाक, अर्चना, सलोनी और माधुरी को महालक्ष्मी कीट वितरीत की। मंत्री ने वीरेंद्र पंवार (साहित्यकार), गौरीशंकर थपलियाल, द्रोणाचार्य अवार्ड प्राप्त संदीप ढुकलान, लोकगायक अनील बिष्ट व देव उनियाल को भी सम्मानित किया।

मंत्री द्वारा शहीद रघुनाथ, मनोज सिंह रावत, कुशाल सिंह, हर्षमणि, ध्यान सिंह, कमल सिंह, प्रीतम सिंह, दलीप सिंह, विपिन सिंह, श्याम सिंह, मान सिंह, अनूप कुमार के परिजनों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्होंने 02 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष सहायता से दस-दस हजार के चैक, विकासखंड खिर्सू के गौरा स्वयं सहायता समूह श्रीकोट गढ़सारी, विकासखंड कोट की श्रीराजराजेश्वरी स्वयं सहायता समूह, वैष्णोदेवी स्वयं सहायता समूह कोट को 01-01 एक लाख के चैक तथा विकासखंड पौड़ी के रौतेलूमुलुक स्वयं सहायता समूह रैदुल व रोशनी स्वयं सहायता समूह रैदुल को 06-06 लाख के चैक वितरित किये। वहीं विकासखंड कोट के 07 लाभार्थियों के प्रधानमंत्री आवास पूर्ण होने पर राज्य सरकार द्वारा दिये जो रहे बर्तन खरीदने हेतु 05-05 हजार के चैक वितरित किये। साथ ही उन्होंने दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण दिये व उन्हें सम्मानित भी किया। वहीं स्वास्थ्य विभाग के कैम्प में कुल 93 पंजीकरण हुए, जिसमें ई0एन0टी0 13, आर्थोपेडिक 10, आंखों की जांच 27 तथा जनरल में 43 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैम्प में 04 दिव्यांगों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये।

कैबिनेट मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग, एनआरएलएम, पुलिस, होम्योपैथिक, समाज कल्याण, कृषि, उद्यान, बाल विकास, शिक्षा, रेलवे विभाग, लीड बैंक अधिकारी कार्यालय, सहकारिता विभाग द्वारा लगाये स्टॉल का निरीक्षण किया।

   इस अवसर पर पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे, नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, अपर जिलाधिकार ईला गिरी, पीडी डीआरडीए संजीव कुमार रॉय, जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र चौहान, प्रमुख पौड़ी दीपक खुगशाल, प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी, नैनीडांडा प्रशांत कुमार, उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी, श्रीनगर अजयबीर सिंह, चौबट्टाखाल संदीप कुमार, लैंसडाउन सोहन सिंह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह रावत, अध्यक्ष भाजपा श्रीमती सुषमा रावत, अध्यक्ष कोटद्वार भाजपा वीरेंद्र रावत, भाजपा जिला प्रभारी विजय कपरवाण, सहित संबंधित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी व जनसमूह उपस्थित थे।



You Might Also Like...
× उत्तरी हरिद्धार
मध्य हरिद्धार
ज्वालापुर
कनखल
बी एच ई एल
बहादराबाद
शिवालिक नगर
उत्तराखंड न्यूज़
हरिद्धार स्पेशल
देहरादून
ऋषिकेश
कोटद्वार
टिहरी
रुड़की
मसूरी