कांग्रेसियों ने फूंका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
गबर सिंह भण्डारी
कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। आज देवप्रयाग विधानसभा के कीर्तिनगर ब्लॉक में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के आव्हान पर एवं टिहरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल के दिशा निर्देश पर युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अंकित सिंह के नेतृत्व में तानाशाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कीर्तिनगर बाजार में अर्थी निकालकर पुतला दहन किया गया ।
युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंकित सिंह ने कहा कि हमारे नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद की सदस्यता खत्म करने के निर्णय से पूरी तरह से स्पष्ट हो जाता है कि लोकतंत्र खतरे में है जो राहुल गांधी लगातार कहते आए हैं भाजपा सरकार एवं तानाशाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसे लगातार साबित कर रहे । एक तरफ जहां पिछले 10 दिनों से संसद को भाजपा के सांसदों के द्वारा चलने नहीं दिया जा रहा था वही दूसरी तरफ बहुत तेजी दिखाते हुए राहुल गांधी की सदस्यता को निरस्त करने में भाजपा सरकार ने देरी नहीं की इससे साफ स्पष्ट होता है कि भाजपा सरकार डरी हुई है वह अपने वादों से जनता के मुद्दों से देश का ध्यान भटका कर देशवासियों को गुमराह कर रही है। जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है देश को बचाने के लिए देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी सत्य और अहिंसा की राह पर चलते हुए लड़ती रहेगी और भविष्य में और तेजी से जन आंदोलन करेगी। सेवादल के प्रदेश सचिव मंगतराम मटियाल और सेवादल जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चंद ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर प्रदेश से लेकर देश में हर मुद्दे पर विफल रही है आज महंगाई चरम पर है बेरोजगारी चरम पर है चीनी सेना हमारी सीमाओं में घुस रही है एलआईसी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जैसे राष्ट्रीय बैंक मोदी अडानी की वजह से डूबने की कगार पर खड़े हैं वन रैंक वन पेंशन के लिए पूरे देश के सैनिक जंतर मंतर दिल्ली में बैठे हैं और गांव ब्लॉक जिला प्रदेश स्तर पर लगातार आंदोलन कर रहे हैं आईटी के प्रदेश सचिव रामलाल नौटियाल ने कहा कि 2019 में कर्नाटक में दिए गए भाषण पर 4 साल तक कुछ नहीं होता है f.i.r. तक कर्नाटक में नहीं होती है और सबसे निचली अदालत के फैसले पर संसद द्वारा राहुल गांधी जी की सदस्यता को खत्म करना लोकतंत्र को खत्म करना है आज तक पूरे देश में 32 सांसदों की सदस्यता रद्द हुई जिसमें 22 से 25 सांसदों की सदस्यता 2014 के बाद भाजपा सरकार के द्वारा खत्म की गई। उन्होंने कहा कि जो भी आज भाजपा सरकार की गलत नीतियों की या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गलत नीतियों का विरोध करता है उसे सीधा जेल भेजने का काम भाजपा सरकार कर रही है। भाजपा सरकार और नरेंद्र मोदी को यह जरूर मानना पड़ेगा कि किसी पार्टी का विरोध या किसी नेता की गलत नीतियों का विरोध करना देश का विरोध करना नहीं है। आज देश में लोकतंत्र खत्म हो चुका है देश में लोकतंत्र बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी गांव-गांव तक देश बचाओ मोदी हटाओ लोकतंत्र बचाओ मोदी हटाओ नारों के साथ आंदोलन करेगी।
इस अवसर पर वीरेंद्र राणा, दिनेश भंडारी, उदय रावत, अनिल कुमार, रामलाल नौटियाल जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल, राजेंद्र सिंह चंद बिधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष, अंकित सिंह, विनोद रौथाण जिला उपाध्यक्ष, दिनेश स्नेही, सेवादल प्रदेश सचिव मंगतराम मटियाल,दीपू थपलियाल सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।