भाजपा ओबीसी मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला
बसंत अरोड़ा
हरिद्वार। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर ओबीसी समाज का अपमान करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा ने रविवार को चंद्राचार्य चौक पर राहुल गांधी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इस दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ज्वालापुर पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया
प्रदर्शन करने वालों में ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद पाल और आदित्य गिरी,जिला मंत्री विपिन काका और नरेंद्र सिंह चंदेल,जिला सह मीडिया प्रभारी जितेंद्र चौरसिया,जिला कोषाध्यक्ष नाथीराम सैनी,जिला सह संयोजक आईटी सेल रवि चंदेला,मंडल अध्यक्ष मिथुन कुमार,आकाश दत्त, विवेक कश्यप,सचिन सैनी,पवन सैनी,सर्वेश प्रजापति,दीपक कुमार,रानीपुर चौक बाजार मंडल ओबीसी मोर्चा के महामंत्री मनु पाल,विपिन सैनी, हरेंद्र चौधरी,आशीष चौधरी उर्फ पिंटू,अभिषेक पुंडीर आदि शामिल रहे।