मातृशक्ति संस्था ने जरूरतमंद महिलाओं को किया वस्त्रों का वितरण
शिव प्रकाश शिव
देहरादून। माध्यमिक विद्यालय बनियवाला सहसपुर देहरादून में धार्मिक संगठन मातृ शक्ति संस्था की अध्यक्षा श्रीमती स्मृति हरि, डॉ स्वाति मिश्रा एवं इशिता वसा एवं क्षेत्रीय पार्षद बीना रतूड़ी के सहयोग से आयोजन किया गया ! जिसमें जरूरतमंद महिलायों को साडी व शाल तथा गर्म कपड़े वितरित किये गए ! जिसमें भारत विकास परिषद की महिला अध्यक्षा शोभा सिंह एवं श्री सुरेंद्र जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। इस अबसर पर स्मृति हरि ने कार्यक्रम में आई हुई महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा आज देश मे महिलायें पुरूषों से बढ चढ कर समाज में अपना योगदान दे रही है। वह इसलिए कि वे महिलायें शिक्षित हैं। महिलाओं को अपने को सक्षम बनाने के लिए शिक्षित होना आवश्यक है। हमें अपने बच्चों को शिक्षित करना ही होगा ताकी वे आत्मनिर्भर हो सके। उन्हें किसी के आगे हाथ न फैलाने पडे! डा0 स्वाति मिश्रा ने कहा हमारी संस्था मातृशक्ति एक धार्मिक संगठन है! जिसके माध्यम से हम आप लोगो की सेवा कश्रने की कोशिश कर रहे हैं! संस्था से जो भी प्रयास समाज के कमजोर तबको के लिए किये जा रहें हैं! वे फिर भी हमसे जितनी सेवा अपनी क्षमता से हो सकती है,कर रहे हैं ताकी कुछ लोगों के जीवन में रोशनी ला सकें। उन्होंने कहा आजकल समाज के विभिन्न वर्गों में आर्थिक गेप बहुत ज्यादा हो गया है जिस कारण लोग मानसिक तनाव का शिकार हो रहें हैं। वे एक डा0 होने के नाते भी आप लोगो की सेवा में हमेशा सहयोग करती रहेगी।
इस अबसर पर उक्त आयोजन के लिए मातृ शक्ति संस्था, क्षेत्रीय पार्षद एवं उपस्थित समस्त महिला शक्ति का हार्दिक धन्यवाद आभार व्यक्त किया और मातृशक्ति संस्था और भारत विकास परिषद का भी समाज के कमजोर वर्गों की सेवा मे योगदान देने की प्रशंसा की।