आदित्य गिरि भाजपा ओबीसी मोर्चा के बने जिला उपाध्यक्ष
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी ओ बी सी मोर्चा के जिलाध्यक्ष डा प्रदीप कुमार ने सुभाष नगर ज्वालापुर निवासी आदित्य गिरि को भाजपा ओबीसी मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत करते हुए आशा व्यक्त की है कि आदित्य गिरि भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए पिछड़ा वर्ग के लोगो को भाजपा की नीतियों से अवगत कराकर मजबूत करने का काम करेगे। नव मनोनित जिला उपाध्यक्ष आदित्य गिरि ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा की नीतियों को घर घर जाकर लोगो बताने का काम करते हुए लोगो को भाजपा से जोड़ने का काम करेगे। आदित्य गिरि ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का चौमुखी विकास हो रहा है उसी के बल पर भारतीय जनता पार्टी सन 2024 के दिल्ली के सिंहासन पर लोकप्रिय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिता कर बैठाने का काम करेगी।