राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रुड़की में किया पथ संचलन
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज चौहान
रुड़की। नेहरू स्टेडियम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अशोक शुक्ला की अध्यक्षता एवं प्रवीण जिला संघचालक व जलसिंह नगर संघचालक की उपस्थिति में रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ संघ संस्थापक डॉ.केशव राव बलिराम हेडगेवार के चित्र को आद्य सरसंघचालक प्रणाम कर किया गया।
मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक डॉ.शैलेंद्र द्वारा कहा गया कि भारतीय कालगणना विश्व की सबसे प्राचीनतम एवं वैज्ञानिक कालगणना है। उन्होंने ग्रेगरी कैलेंडर की उत्पत्ति,सुधार तथा भारतीय ज्ञान विज्ञान एवं वेदों का वर्णन किया। प्राचीनतम भारतीय उपलब्धियों का विस्तार से वर्णन करते हुए उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद दर्शन तथा छत्रपति शिवाजी महाराज की राज्य व्यवस्था का वर्णन किया। भारतीय परिवार व्यवस्था को अनमोल धरोहर बताते हुए उन्होंने कहा कि इसे संजोए रखने की आवश्यकता है। भारतीय विवाह संस्कार की विशेषताओं का वर्णन किया। सामाजिक समरसता,पर्यावरण एवं जल संरक्षण व सामूहिक भोज का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि समस्याएं अनेक है,हमें उनका समाधान करना है।अखंड भारत की संकल्पना दोहराते हुए उन्होंने कोरोना काल में संघ की सेवाओं का वर्णन किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में अशोक शुक्ला ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को राष्ट्रवादी संगठन एवं भारतीय संस्कृति एवं परंपरा का संवाहक बताया। राष्ट्रहित को सर्वोपरि बताते हुए उन्होंने संघ की शाखा से जुड़ने की अपील की।
इसके बाद गणवेशधारी स्वयंसेवकों द्वारा वाहिनी डॉ.नितिन के नेतृत्व में पुरानी रेलवे रोड,अनाज मंडी,रामदयाल चौक,नगर निगम पुल,प्रेम मंदिर, हरिद्वार हाईवे,शताब्दी द्वार,सिविल लाइन मार्केट होते हुए नेहरू स्टेडियम तक पथ संचलन किया गया। वाहिनी रवि के नेतृत्व में गुरुद्वारा,शिव मंदिर,शेर सिंह राणा चौक,मकतुलपुरी,राम नगर चौक,शिव चौक,देहरादून हाईवे,आवास विकास होते हुए वापस नेहरू स्टेडियम पहुंचे। नगरवासियों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया।
पथ संचलन में अनुज विभाग कार्यवाहक,चिरंजीव विभाग प्रचारक,प्रवीण जिला संचालक,जलसिंह नगर संघचालक,डॉक्टर नरेंद्र जिला प्रचारक,त्रिभुवन नगर कार्यवाहक,नितिन मुख्य शिक्षक,अमरीश कुमार,जयवीर,सुभाष, रामतीर्थ,महेश,अंशुल, अमित,संदीप,कुलदीप, सहदेव,चंद्रप्रकाश,डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक,गौरव गोयल,गौरव कौशिक, शोभाराम प्रजापति,डॉ.अनिल शर्मा,सुशील त्यागी,रमेश चंद्र जोशी,डॉक्टर नवनीत,रवि,तोषेंद्रपाल,पंकज नंदा,चौधरी धीर सिंह,देशबंधु गुप्ता सहित गणेश धारी स्वयंसेवक एंव सैकड़ों नगरवासी उपस्थित रहे।