लोकेश धाम आश्रम में विशाल धार्मिक अनुष्ठान व भंडारे का आयोजन
शिव प्रकाश शिव
हरिद्वार 29 मार्च। कनखल स्थित लोकेश धाम आश्रम मे नवरात्र महापर्व पर विशाल धार्मिक अनुष्ठान तथा भंडारे का आयोजन किया गया लोकेश धाम के परम पूज्य संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी 1008 श्री लोकेशानंद जी महाराज जूना अखाड़ा पीठाधीश्वर की परम कृपा अनुसार आश्रम के श्री महंत संस्थापक स्वामी सदाशिवानंद जी महाराज के परम सानिध्य में मलेशिया से आए स्वामी सत्यप्रकाशानंद सरस्वती जी ने आश्रम में विशाल संत समागम का आयोजन किया इस अवसर पर बोलते हुए आश्रम के परम अध्यक्ष परम पूज्य 1008 श्री महंत स्वामी सदाशिवानंद जी महाराज ने कहा मनुष्य को कभी धर्म-कर्म से पीछे नहीं हटना चाहिए धर्म-कर्म मनुष्य की यश कीर्ति तो स्थापित करता ही है साथ-साथ मनुष्य का लोक और परलोक दोनों सुधार देता है इस अवसर पर बोलते हुए मलेशिया से आए स्वामी सत्यप्रकाशानंद जी महाराज ने बताया कि वे अक्सर आश्रम में तथा अन्य स्थानों पर इस प्रकार के आयोजन करते रहते हैं वीआईपी घाट पर भी उन्होंने कल कलश स्थापित किया था तथा हर की पैड़ी पर पूजा अर्चना के बाद आज श्री लोकेश धाम कनखल में विशाल संत भंडारे का आयोजन किया है उन्होंने बताया की ऐसे धार्मिक कार्य मन की शांति प्रदान करने के साथ-साथ मनुष्य को सार्थकता प्रदान करते हैं साथ ही मनुष्य को ईश्वर श्री चरणों में ध्यान लगाने का सौभाग्य प्रदान करते हैं श्री लोकेश धाम आश्रम कनखल में आए दिन धार्मिक आयोजन धार्मिक अनुष्ठान होने के साथ-साथ संस्कृत पठन-पाठन करने वाले विद्यार्थियों के रहने भोजन आदि की व्यवस्था के साथ-साथ उन्हें वस्त्र भी प्रदान करता है यह एक ऐसा पवित्र धार्मिक स्थल है जहां पर आए दिन धार्मिक आयोजन होते रहते हैं यह सब ब्रह्मलीन परम पूज्य गुरुदेव जूना पीठाधीश्वर 1008 स्वामी लोकेशा नंद जी की कृपा अनुसार संचालित होता रहता है इस अवसर पर योगी संतोष कुमार योगाचार्य स्वामी दर्शनानंद पंडित आचार्य चिंतामणि श्री चंद्रपाल स्वामी दर्शनानंद वरिष्ठ कोतवाल श्री कालीचरण महाराज स्वामी रामेश्वरानंद सहित कई सो साधु-संतों ने संत समागम तथा विशाल भंडारे में भाग लिया श्री लोकेश धाम धार्मिक आयोजनों की सदैव से ही कार्य स्थली रहा है तथा विद्वान साधु-संतों ऋषि-मुनियों का स्थान रहा है।