नया सत्र आरंभ होने पर केंद्रीय विद्यालय भेल में 'पुस्तकोपहार' कार्यक्रम का आयोजन
अंशु वर्मा / गीतेश अनेजा
हरिद्वार। 01-04-2023 को केन्द्रीय विद्यालय भेल हरिद्वार में नया सत्र का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून के 11-04-2018 के निर्देशानुसार 'पुस्तकोपहार' कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य राजेश कुमार के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने अपनी पुरानी पुस्तकों को ज़रूरतमंद छात्रों को उपहार स्वरूप दिया। इससे छात्रों में नैतिक मूल्यों जैसे परोपकार, दया, त्याग के प्रति जागरूकता उत्पन्न हुई। पर्यावरण की सुरक्षा तथा पेड़ों की कटाई में कमी लाने हेतु 'पुस्तकोपहार' कार्यक्रम आवश्यक है। पुस्तकालयाध्यक्ष नवीन कुमार के द्वारा पुस्तकोपहार के विषय में विचार प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य का आशीर्वचन प्रेरणादायक रहा। उप प्राचार्या श्रीमती कृति के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। मंच का संचालन श्रीमती कीर्ति दुआ के द्वारा किया गया।
मंच पर उपस्थित शिक्षकगण संदीप गगनीया, रेनू चौहान, सरिता अधिकारी, प्रियंका राजपूत, ललिता मेहरा, श्री राम निवास, मनोज शर्मा, मनोज रावत, आकांक्षा अग्रवाल, सुमन पाण्डे, रेनू सिंह, अंजलि यादव, राजीव कुमार, निष्ठा, वैशाली शर्मा, गार्गी वर्मा, महिमा गुप्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।