धनोल्टी में बर्फबारी और प्राकृतिक सौंदर्य का दीदार करने पहुँची राज्यपाल बैबी रानी मौर्य
सुनील सोनकर
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
उत्तराखंड राज्यपाल बेबी रानी मौर्य शनिवार को भारी सुरक्षा के बीच मसूरी होते हुए धनोल्टी के पास कानाताल क्लब महिंद्रा रिसोर्ट पहुँचना था परन्तु बुराखंडा के बाद सडक पर जीम बर्फ के कारण फिसलन होने के कारण राज्यपाल को वापस लौटना पडा। वही रास्ते में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य द्वारा प्राकृतिक सुंदरता के साथ बर्फबारी का लुफ्त उठाया। राज्यपाल के धनोल्टी दौरे को लेकर पुलिस को यातायात व्यवस्था को संभालने को लेकर खासी मषक्कत करनी पडी क्योंकि मसूरी और धनोल्टी में बर्फबारी होने के साथ विकऐंड होने पर मसूरी और धनोल्टी में पर्यटकों की भारी भीड होने के साथ वाहनों की भारी भीड थी।
वही राज्यपाल अपने परिवार के साथ मसूरी धनोल्टी के बुरासखंडा के पास पहुँची जहा पर पहाड ओर सडक ने बर्फ की सफेद चादर ओड रखी थी जिसे देख राज्यपाल और उनका परिवार काफी खुष दिखा। वही राज्यपाल सडक पर बर्फ होने के कारण कानाताल क्लब महिंद्रा नही पहुँच पाई और आधे रास्ते में ही वापस देहरादून लौट आई। वही प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर राज्यपाल अभिभूत हो गई और जमकर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। सूत्रों के अनुसार राज्यपाल बेबी रानी मोर्य प्रकृति से काफी प्यार करती है और मसूरी और धनोल्टी में हुई बर्फबारी के बाद वह अपने आप को नही रोक पाई और अपने परिवार के साथ शनिवार को दोपहर को धनोल्टी के पास बुरासखंडा के पास पहुंची और बर्फबारी का आनंद लेने के बाद शाम को करीब 5 बजे वापस देहरादून लौट गई ।इस मौके पर उन्होंने मीडिया से दूरी बनाकर रखी।