अनिल तीर्थवाल बने किसान मोर्चा के जिला महामंत्री व सवेश रावत बने सोशल मीडिया प्रभारी
विजय शर्मा
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
डोईवाला। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र रावत ने जिला किसान मोर्चा में थानों निवासी अनिल तीर्थवाल को किसान मोर्चा का जिला महामंत्री व दूधली निवासी पवन लोधी को जिला मंत्री बनाने की घोषणा की है। रानीपोखरी न्याय पंचायत निवासी सवेश रावत को सोशल मीडिया प्रभारी व सरदार सर्वजीत सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने डोईवाला मंडल में मुन्ना सिंह चौहान, रानीपोखरी मंडल में संजय नेगी व माजरी मंडल में विजय पाल सिंह को भारतीय जनता पाटी किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया।