एक महिला ने अपने पति पर मारपीट और घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया
सबसे तेज प्रधान टाइम
जोन मसीह
रामनगर।एक महिला ने अपने पति पर मारपीट करने के साथ घर से बाहर निकालने का आरोप लगाते हुए उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी को शिकायती पत्र और कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है।रविवार को ग्राम कानिया निवासी कविता पांडे ने अमिता लोहनी को शिकायती पत्र और पुलिस को तहरीर देकर कहां है कि उसकी शादी 10 साल पहले ग्राम कानिया निवासी पवन पांडे के साथ हुई थी।उनके दो शुभंकी पांडे और मैत्री पांडे संतानें हैं।पीड़ित महिला ने कहा कि उसके पति शादी के समय से ही परेशान कर रखा है।शराब पीकर आये दिन मारपीट ,गाली गलौज और जान से मारने की धमकियां देता रहता है।कई बार उसका पति जानलेवा हमला भी कर चुका है और बताया कि उसके पति ने गला घोंटकर मारने की कोशिश भी की लेकिन उसने भागकर जान बचाते हुए आपबीती परिजनों को सुनाई।पीड़ित महिला का आरोप है कि उसका पति घर में खर्चा भी नहीं देता और वह बहुत चालाक और शातिर क़िस्म का हैं।वह कोई भी उसके साथ बड़ी घटना कर सकता है।पीड़ित महिला ने बताया कि तीन दिन पहले उसके पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।उसको उपचार के लिए हल्द्वानी अस्पताल में ले जाया गया।जहां से उसका उपचार चल रहा है।उन्होंने बताया कि वह अपनी दोनों पुत्रियों को लेकर बहुत चिंतित हैं और दोनों पुत्रियां पति के पास ही है।वह बहुत चिंतित और डरी सहमी हुई हैं और वह तलाक़ लेने की धमकियां भी दे रहा है। पीड़ित महिला ने पुलिस प्रशासन और महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी से न्याय की गुहार लगायी हैं।उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस अधिकारियों से बात की।उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला को इंसाफ़ दिलाया जायेगा और हर सम्भव मदद की जायेंगी।वहीं महिला एसआई पूजा मेहरा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही हैं जांच के बाद तथ्य सही पाएं जाने पर कार्यवाही की जाएगी।