वरिष्ठ काग्रेंसी भारत भूषण बने ओबीसी नगर अध्यक्ष डोईवाला।
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
विजय शर्मा
डोईवाला। कांग्रेस कमेटी परवादून ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहित तोमर ने काग्रेंस के वरिष्ठ नेता भारत भूषण कौशल को ओबीसी नगर अध्यक्ष डोईवाला बनाया।
जिला कांग्रेस कमेटी परवादून के अध्यक्ष गौरव चौधरी की सहमति पर जिला कांग्रेस कमेटी परवादून ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष मोहित तोमर द्वारा काग्रेंस के वरिष्ठ नेता व पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य मारखमग्रांट डोईवाला निवासी भारत भूषण कौशल को कांग्रेस नगर अध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ डोईवाला बनाया। इस अवसर पर नवनियुक्त कांग्रेस नगर अध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ भारत भूषण कौशल ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है वह पार्टी द्वारा दिए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व महासचिव राहुल गांधी की भावना तथा कांग्रेस पार्टी व संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी डोईवाला के पूर्व अध्यक्ष एवं गन्ना समिति डोईवाला के चेयरमैन मनोज नॉटियाल, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रदेश संयोजक मोहित उनियान, नगर पालिका अध्यक्षा प्रतिनिधि सागर मनवाल, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव व सभासद गौरव मल्होत्रा, सभासद संजय खत्री, नागेंद्र सिंह , ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष रंणजीत सिंह, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मोहित नेगी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री, जसवंत सिंह, नवनीत प्रजापति, दीपक प्रजापति आदि ने हर्ष व्यक्त किया।