नशे की गोलियों के साथ एक गिरफ्तार
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
कपिल कुमार गोयल
नजीबाबाद। मंडावली पुलिस ने एक युवक को नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक का चालान कर दिया।
तहसील के मंडावली थाने के उप निरीक्षक बाबूराम गौतम ने एक युवक को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके पास से 275 गोली अल्प्राजोल तथा गोलियों का पाउडर बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने पुलिस को अपना नाम दुष्यंत त्यागी पुत्र प्रमोद त्यागी निवासी ग्राम मंडावली बताया। मंडावली पुलिस ने नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार किए गए युवक के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमे की विवेचना उप निरीक्षक कुंवर पाल सिंह को दी गई है। नशे की गोलियों के साथ पकड़े गए युवक का पुलिस ने चालान कर दिया।