जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने को संघ ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
कपिल कुमार गोयल
नजीबाबाद। अखंड आर्यवर्त निर्माण संघ ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने के लिए संगोष्ठी के साथ हस्ताक्षर अभियान चलाया।
गुरुवार को अखंड आर्यवर्त निर्माण संघ के प्रदेश महासचिव अभिषेक पंडित ने कहा कि जनसंख्या विस्फोट से देश में बेरोजगारी बढ़ी है। प्रति व्यक्ति की आय लगातार प्रभावित हो रही है। अभिषेक ने विभिन्न समस्याओं का कारण जनसंख्या को बताते हुए सरकार से जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाने की मांग की। अभिषेक पंडित के निर्देशन में अखंड आर्यवर्त निर्माण संघ ने आदर्शनगर क्षेत्र में जनसंख्या कानून बनाए जाने तथा उसका देश भर में अनुपालन कराए जाने की मांग के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। संगोष्ठी तथा हस्ताक्षर अभियान के दौरान जिला प्रभारी मुकेश लांबा, विकास सैनी अरुण कुमार, दीपक शर्मा, चमन सैनी और राजेश चौधरी ने भाग लिया।