हवन-पूजन कर भाजपाइयों ने की मुख्यमंत्री के दीर्घ जीवन की कामना
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज चौहान
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर नगरपालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में भाजपा शिवालिक नगर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शिव मंदिर सेक्टर 4 में हवन,पूजन कर मुख्यमंत्री के दीर्घ,यशस्वी व लोक हितकारी जीवन के लिए कामना की।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धामी जी पूर्व में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे व भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकर कई पदों पर रहे। उनका जीवन पार्टी की सेवा में बीता है और वह प्रत्येक युवा के ह्रदय में वास करते हैं। सभी बुजुर्गों,माता व बहनों का आशीर्वाद उनको मिल रहा है। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार आगे बढ रहा है और नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का अपार स्नेह मुख्यमंत्री को मिल रहा है, उससे निश्चित हो गया है कि आने वाले लोकसभा व निकाय चुनाव में उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में प्रचंड विजय प्राप्त करेगी। उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर हम सब उनकी दीर्घायु की कामना करते हैं।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी,उपाध्यक्ष रितु ठाकुर,आई टी संयोजक मनोज शुक्ला,अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा,युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल शर्मा,महामंत्री वेदांत चौहान,किसान मोर्चा मंडल महामंत्री प्रमोद डोभाल,गजेन्द्र सिंह,सरोज बहुगुणा,मधु शर्मा,पंडित मंत्री प्रसाद शैवाल,दिनेश चंद्रा,जोगिंदर पवार,केशव चौहान,पंकज पटेल व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।