शिवालिकनगर मंडल भाजपा अनुसूचित मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषणा
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज
हरिद्वार: भारतीय जनता पार्टी शिवालिक नगर मंडल के अध्यक्ष कुलवंत चड्ढा ने शुक्रवार को अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा की। कार्यकारिणी में विजय पासवान तथा रविंद्र भास्कर को उपाध्यक्ष,पवन कुमार को महामंत्री,अशोक कर्दम को कोषाध्यक्ष,राकेश वर्मा,फूलवती,लाखन देव तथा पंकज कुमार को मंडल मंत्री,हेमंत दीवान को मीडिया प्रभारी,अनिल जाटव को सह मीडिया प्रभारी,सुनील गांधी को सोशल मीडिया प्रभारी,इसम सिंह,राकेश,विक्रांत प्रसाद,गजेंद्र सिंह,मोहित,कमल कुमार,प्रदीप,अभिषेक तथा सुनील को सदस्य बनाया गया है।
शिवालिक नगर मंडल के अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष कुलवंत चड्ढा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इनके आने से मंडल में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिलेगी। शिवालिकनगर मंडल अध्यक्ष डॉ अमरीश शर्मा द्वारा भी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई।