नवीन शाह बने मसूरी भाजपा मंडल अनुसूचित मोर्चा के महामंत्री
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
सुनील सोनकर
मसूरी भाजपा अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज रेगवाल द्वारा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार लक्खा के संस्तुति के बाद मसूरी मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है जिसमें उनके द्वारा नितिन शाह को महामंत्री बनाया गया है वहीं सचिन गुहेर और गगन कन्नौजिया को उपाध्यक्ष, रवि कुमार कोषाध्यक्ष, दिनेश खंतवाल, धीरज कन्नौजिया, विनोद शाह और अनिल कुमार को मंत्री, रोहित शाह को मीडिया प्रभारी, मुकुल खंगरा को सोषल मिडिया प्रभारी वह 21 पदाधिकारियों को सदस्य कार्यकारणी बनाया गया है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोज रेंगवाल ने कहा कि उनके द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया गया है वह सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के आग्रह किया गया है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के लोगों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा विशेष योजनाएं चलाई जा रही है जिसको जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है जिससे कि अनुसूचित जाति के लोगों को फायदा मिल सके। भाजपा मंडल अनुसूचित मोर्चा के महामंत्री नितिन शाह ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ मसूरी अनुसुचति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोज रेंगवाल द्वारा उनको महामंत्री पद पर नियुक्त किये जाने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी का कार्य करेंगे वही हर बूथ पर अनुसूचित मोर्चे का कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया ।