भारतीय स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ अखिल भारतीय औद्योगिक इकाई की बैठक
25 फरवरी से तीन चरण में अखिल भारतीय मजदूर संघ स्वायत्तशासी कर्मचारियों के हकों के लिये करेगा आंदोलन
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
सुनील सोनकर
भारतीय स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ अखिल भारतीय औद्योगिक इकाई की केंद्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक मसूरी नगर पालिका सभागार में आयोजित की गई वह पहले सत्र का शुभारंभ मसूरी विधायक गणेश जोशी ने दीप प्रज्वलित करके किया इस मौके पर स्वायत्त कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने स्वायत्तशासी कर्मचारियों को लेकर कई मुद्दों पर विधायक गणेश जोशी को अवगत कराया वही क्षेत्रीय स्तर पर विधायक गणेश जोशी से राज्य सरकार के सहयोग से कर्मचारियों की मांगों को लेकर विचार विमर्श करने का आग्रह किया ं।उत्तराखंड स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ की बैठक में कर्मचारियों से जुड़े कई मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में 20 राज्यों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की. भारतीय स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एम पी सिंह ने कहा कि आज राष्ट्रीय स्तर की बैठक मसूरी में आयोजित की जा रही है वही दूसरे सत्र में उत्तराखंड प्रदेश की बैठक होगी है जिसमें प्रदेश के भारतीय स्वायत्तशासी कर्मचारी के साथ हो रहे उत्पीडन वह उनकी मांगो को लेकर चर्चा की जायेगी। उन्होंने कहा कि स्वायत्तशासी मज़दूरों की देश में स्थिति ठीक नहीं है उन्होंने कहा कि पहले चुंग्गी हुआ करती थी जिससे स्वायत्तशासी मजदूरों की इनकम हुआ करती थी अब जीएसटी लग गया है जिसका पूरा पैसा केंद्रीय में जाता है और केंद्र से सीधा राज्य सरकार को दिया जाता है वहीं स्वास्थ्य कर्मचारियों को समय से पैसा नहीं दिया जा रहा है ।जिससे कर्मचारी काफी परेशान है कर्मचारियों को ना तो वेतन समय से मिल रहा है ना पेंशन ना ग्रेजुएटी लोगों को परमानेंट रोज़गार भी नहीं मिल रहा है। उनको डेली वेजेस पर रखा जा रहा है सफाई कर्मचारियों को भी संविदा में रखा जा रहा है ना ही उनको भी समय से वेतन दिया जा रहा है पूरे देश के सभी प्रदेशों में यही हाल है ।स्वशासी कर्मचारियों को पैसा जमा करके दूसरे कामो में लगाया जा रहा है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय स्वायत्तशासी कर्मचारी की बिगड़ती दशा को लेकर संघर्ष के लिए कार्य योजना तैयार की गई है भारतीय मजदूर संघ 25 फरवरी को अखिल भारतीय मजदूर संघ मज़दूरों की हक की लड़ाई के लिए पूरे देश में आंदोलन करेगा। 8 मार्च को महिला समूह पूरे देश में आंदोलन करेंगी। 15 मार्च से लेकर 20 मार्च को पेंशनर्स और रिटायर्ड कर्मचारी के साथ वर्तमान में कार्यरत कर्मचारी अपनी विभिन्न मागों को लेकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि राजनेता कोई भी हो चाहे वह विधायक को सांसद और अगर वह 1 दिन भी शपथ ले लेते हैं तो उनकी पेंशन शुरू हो जाती है परंतु कर्मचारियों के साथ लगातार भेदभाव किया जा रहा है उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ लगातार लड़ाई लड़ रहा है और जब तक मज़दूरों की मांग पूरी नहीं हो जाती वह इस आंदोलन को जारी रखेगा। बैठक में एस.एस.डीक्की, बी.एस.भाटी, राजेश मंडली, एच.एस.पवार, जे.एन. श्रीवास्तव, रामगोपाल मिश्रा, अरविंद रावत सहित कई लोग मौजूद थे।