भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज
भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह पाल एवं शिवालिक नगर मंडल अध्यक्ष अमरीश शर्मा व मंडल के अन्य वरिष्ठ जनों की संस्तुति व सहमति से शिवालिक नगर मंडल के ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अविनाश रोहिल्ला द्वारा मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
मंडल में 2 उपाध्यक्ष प्रभु दयाल यादव,अर्जुन सिंह, 1 महामंत्री सुभाष धीमान, 4 मंत्री पवन सैनी, उमेश कश्यप, सचिन सिरोही,अमित धीमान,कोषाध्यक्ष त्रिलोक चंद,मीडिया प्रभारी शैलेश यादव,सह मीडिया प्रभारी नितेश कुशवाहा?सोशल मीडिया प्रभारी राजेश धीमान,सह सोशल मीडिया प्रभारी सतीश राठौड़ और 8 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं जबकि सात व्यक्तियों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष अविनाश रोहिल्ला ने मंडल के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए बताया कि शिवालिक नगर मंडल के सभी क्षेत्रों को ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी मे भागीदारी दी गई है। सभी ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी भाजपा की रीति-नीति के अनुसार कार्य करेंगे और 2022 के चुनाव की दृष्टि से क्षेत्र मे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का कार्य करेंगे। भाजपा सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों व जन कल्याण योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।
अविनाश रोहिल्ला ने कहा कि मुझे आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि हम सब मिलकर पार्टी के हर कार्य को निष्ठा,ईमानदारी से निभायेंगे और अपनी पार्टी व संगठन को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका अदा करेंगे।
समाचार भेजने के लिए संपर्क करें--
पंकज राज
9027355133