समाजिक कार्यकर्ता मनीष गौनियाल, महिलाओं को बना रहे आत्मनिर्भर
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
सुनील सोनकर
कोविड काल मे जंहा आम जनता को रोजीरोटी का संकट खडा हो गया था जिससे कि महिलाओं को घर चलाने में परेशानियों का सामना करना पड रहा था वही मसूरी विधानसभा में समाजसेवी मनीष गौनियाल महिलाओं की मदद करने को लेकर आगे आये और मसूरी विधानसभा की महिलाओं को रोज़गार देने का काम किया। वर्तमान में मसूरी विधानसभा की 600 से अधिक महिलाऐ रोजगार कर रही है। रविवार को समाजिक कार्यकर्ता मनीष गौनियाल के मसूरी पहुचे पर स्वरोजगार से जुडी महिलाओं ने मनीष गौनियाल का फूल मालाये पहनाकर स्वागत किया वह उनका उनको स्वरोजगार और आत्मनिर्भर बनाये जाने को लेकर उनका आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने कहा कि कोविड काल मे मनीष गौनियाल ने उन्हें बडा सहारा दिया है महिलाओं को आज 48 हजार से अधिक मानदेय दिया गया। मनीष गौनियाल ने कहा कि भविष्य में भी वह लगातार समाज सेवा करते रहेगें।