विधायक बिष्ट जी ने गर्जिया मंदिर में आ रही दरार को लेकर अपने कार्यालय पर प्रेसवार्ता की
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
जॉन मसीह
रामनगर।क्षेत्रीय विधायक दिवान सिंह बिष्ट ने गर्जिया मंदिर में आ रही दरार को लेकर अपने कार्यालय पर प्रेसवार्ता की।विधायक दीवान सिह बिष्ट ने गर्जिया मंदिर के स्तम्भ पर आयी दरार को गम्भीरता से लिया।उन्होंने कहा कि वह गर्जिया मंदिर को लेकर वह खुद चिंतित हैं।विधायक ने इस सम्बंध में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर से बात की हैं।विधायक ने बताया कि इस सम्बंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्जिया मंदिर लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र है इसका संरक्षण करना बहुत जरूरी और जिम्मेदारी भी है। है।विधायक ने बताया कि इसके लिए जो भी मदद मागेंगे सरकार उसे पूरा करने का ठोस प्रयास करेगी।विधायक ने कहा वह स्वयं मंदिर निरीक्षण कर मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे।इसके अतितिक्त विधायक कहा कि 22 फरवरी को सुबह 11 बजे काशीपुर रोड स्थित गोपाल कृष्ण बैंकट हाल रामनगर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगें।बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यो की जानकारी देंगे।इस दौरान भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत,विधान सभा मीडिया प्रभारी नरेंद्र आदि मौजूद रहे।