चमोली आपदा में मारे गये लोगों की आत्मा की शान्ति को आदर्श औद्योगिक संस्था ने किया यज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री रावत
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
विजय शर्मा
डोईवाला। आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारी संस्था द्वारा डोईवाला के लच्छीवाला वन विभाग के गेस्ट हाउस में चमोली आपदा में मारे गये लोगों की आत्मा की शान्ति को आयोजित यज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री रावत और भारतीय संस्कृति एवं उसका महत्व व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘‘ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
डोईवाला के लच्छीवाला वन विभाग गेस्ट हाउस में आदर्श औद्योगिक संस्था डोईवाला द्वारा अध्यक्ष श्रीमती आशा कोठारी ने चमोली जिले में आई आपदा में मारे गए लोगों की आत्मा शांति के लिए यज्ञ किया और यज्ञ में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे और कार्यक्रम का संचालन आदर्श औद्योगिक संस्था के सचिव हरीश कोठारी कोठारी और इस संस्था में कोरोना काल में अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह से निभाने वाले सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए सतत् प्रयास कर रही है हर क्षेत्र में महिलायें आगे आई हैं, चाहे वो महिला स्वयं सहायता समूह हो या रूरल ग्रोथ सेन्टर हो या फिर महिला मंगल दल की भूमिका हो। प्रदेश में महिलाओं का वर्चस्व इसी बात से साबित होता है कि राज्य की 13 जिला पंचायतों में से 10 जिला पंचायतों में महिला अध्यक्ष है और बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम के तहत उधम सिंह नगर जनपद देश के टॉप टेन जनपदों में चुना गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को और आगे बढ़ाना होगा आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से कम नहीं हैं वे हर क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही हैं समान लिंगानुपात हेतु सतत् जागरूकता की आवश्यकता है और यह धीरे-धीरे ही सम्भव है, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में चारे की समस्या के लिये हम मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना लाये हैं जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सिर से घास का बोझ खत्म करना है प्रदेश में महिलाओं को पैतृक संपत्ति में समान अधिकार दिया गया है वह पैतृक संपत्ति में सह खातेदार होंगी जिससे उनको नये कारोबार व अन्य कार्य हेतु ऋण प्राप्ति में सुविधा होगी। यह एक बहुत बड़ा रिफार्म है जिसकी शुरूआत उत्तराखण्ड से हुई है। कार्यक्रम में प्रदेश केराज्य मंत्री वन पंचायत सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष करण बोहरा, मुख्यमंत्री PRO विपिन सिंह, राममूर्ति रावत, सुरेश जुयाल, डोईवाला नगर मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, सर्व शिक्षा अभियान जेई अखिलेश सेमवाल, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष निशान थापा, डोईवाला नगर पालिका की सभासद हिमांशु राणा, संदीप नेगी, प्रदीप नेगी, अमित कुमार, राजेश भट्ट, विनीत मनवाल, प्रियंका डोभाल, अवतार सिंह सैनी, ललित जायसवाल, सुशील जायसवाल, सुनील जायसवाल, पंकज बहुगुणा, सोनू गोयल, ललित पंत, प्रदीप कन्याल, सभासद रोहित क्षेत्री, अमित कुमार, प्रेम कुमार, चंदन जयसवाल, मनीष नेगी, डोईवाला विधानसभा प्रभारी नरेंद्र नेगी, विजय शर्मा, मनदीप बजाज, सुभाष कृषाली, निशांत मिश्रा, सुंदर लोधी, बलजीत सोडी, पंकज शर्मा, ग्राम प्रधान कालूवाला, पंकज रावत, विक्रम सिंह नेगी, मनमोहन नौटियाल, राकेश नौटियाल, सतीश सेमवाल, मनवर नेगी, नितिन बर्थवाल, प्रेम पुंडीर, संपूर्ण थपलियाल, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सुषमा चौधरी, चंद्रकला ध्यानी, वन क्षेत्र अधिकारी लच्छीवाला कान्हा नंद उनियाल घनानंद उनियाल, वन अधिकारी व कर्मचारी, भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।