शिवालिक नगर मंडल भाजपा किसान मोर्चा की घोषणा
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज
हरिद्वार: भाजपा शिवालिक नगर मंडल किसान मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी कुशल वीर सिंह ने शनिवार को किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिवालिक नगर मंडल अध्यक्ष तथा मंडल के अन्य वरिष्ठ जनों की संस्तुति व सहमति से किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी।
किसान मोर्चा शिवालिक नगर मंडल में चौधरी जगबीर सिंह,प्रिंस प्रताप(रोहित) को उपाध्यक्ष,सौरभ चौहान को महामंत्री,चौधरी यशपाल सिंह,आशीष शर्मा,देवेंद्र चौधरी,राजीव शर्मा को मंत्री, भारत भूषण को कोषाध्यक्ष,मोहित चौधरी को मीडिया प्रभारी,विकास राजपूत को सह मीडिया प्रभारी,रवि चौधरी को सोशल मीडिया प्रभारी तथा कमल सिंह चौहान,मेघराज सैनी,हरेंद्र कुमार चौधरी, सुशील सैनी,अनिल कुमार?राम कुमार चौधरी, कपिल राणा,प्रदीप कुमार तथा संदीप कुमार को सदस्य बनाया गया है।
शिवालिक नगर मंडल भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी कुशल वीर सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभ कामना की। उन्होंने आशा जताई कि सभी पदाधिकारी भाजपा की नीतियों के अनुसार कार्य करते हुए पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे।