रामनगर ब्रजेश अस्पताल मे सम्पूर्ण कूल्हा प्रत्यारोपण का ऑपरेशन आयुष्मान योजना के तहत हुआ
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
जॉन मसीह
रामनगर।पिछले कई वर्षों से केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना में भले ही कुछ खामियां हैं लेकिन गरीब परिवारों का सहारा भी बन रही हैं। इस योजना के तहत कुछ लोग अचानक होने वाली मौत से बच रहे हैं तो कुछ गंभीर बीमारियों में महंगे उपचार के कर्ज में दबने से भी बच रहे हैं। कुमाऊ व गढ़वाल के प्रवेश द्वार रामनगर में स्थापित ब्रजेश अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध है। ब्रजेश अस्पताल के प्रबंधक डॉ अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि आयुष्मान कार्ड के द्वारा मरीज का उपचार किया जा रहा है।आयुष्मान कार्ड ले कर आता है और उसकी कागजी कार्यवाही पूरी कर उपचार शुरू कर दिया जाता है।डॉ अभिषेक अग्रवाल के अनुसार रामनगर के इतिहास मे प्रथम बार सम्पूर्ण कूल्हा प्रत्यारोपण का ऑपरेशन ब्रजेश अस्पताल में किया गया है। मरीज मौ० अख्तर काफ़ी समय से कूल्हे के दर्द से परेशान थे लेकिन पैसे की कमी के कारण अपना ऑपरेशन नही करवा पा रहे थे। अब आयुष्मान योजना के तहत उन्होने अपना कूल्हा का ऑपरेशन ब्रजेश अस्पताल में कराया है। जिससे वह पूरी तरह संतुष्ट है और उनका इलाज के दौरान कोई भी खर्चा नही आया है। ब्रजेश अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत सभी प्रकार के ऑपरेशन निःशुल्क किये जा रहे है।कूल्हा प्रत्यारोपण करवाया, नहीं लगे पैसे, ब्रजेश अस्पताल में उपचार के दौरान मो अख्तर-रामनगर मोहल्ला खताड़ी निवासी मरीज़ अख्तर का कूल्हा प्रत्यारोपण ब्रजेश अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत डॉक्टरों ने किया। यह आपरेशन ब्रजेश अस्पताल में योजना के तहत पहला आपरेशन हैं। आपरेशन निशुल्क होने पर मरीज़ अख्तर ने बताया कि उनकी उम्र 65 साल है और परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। बुढ़ापे में कौन उपचार करवाता, लेकिन सरकार की योजना के तहत उनको नया जीवन मिला है। उपचार में उनका कोई खर्च नहीं हुआ। बोले डॉ अभिषेक अग्रवाल आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड वालों का एक साल में पांच लाख रुपये तक का नि:शुल्क उपचार होता है। लाभ पात्रों को पैनल वाले ब्रजेश अस्पताल में आकर सिर्फ अपना पंजीकरण करना होता है। इसके बाद यहां का स्टाफ कागजी कार्यवाही पूरी करता है और मरीज को उपचार देता है।