प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की त्रैवार्षिक कार्यकारिणी के लिए दिनेश चंद्रा अध्यक्ष चुने गए
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
जॉन मसीह
रामनगर।प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की त्रैवार्षिक कार्यकारिणी के लिए दिनेश चंद्रा पांचवी बार अध्यक्ष चुने गए। सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। इस बार नगर कार्यकारिणी में दो महिला पदाधिकारियों को भी प्रतिनिधित्व सौंपा गया। व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव व मुख्य चुनाव प्रभारी अनिल अग्रवाल खुलासा ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 फरवरी को व्यापार मंडल की त्रैवार्षिक कार्यकारिणी के 8 पदों के लिए आठ व्यापारियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे 27 फरवरी को नाम वापसी प्रक्रिया के तहत और्वनामांकन पत्रों की जांच के बाद सभी नामांकन पत्र सही पाए गए। नाम वापसी के दिन किसी भी पदाधिकारी द्वारा नाम वापसी ना लेने पर सभी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारियों की घोषणा रविवार को उनके द्वारा की गई। कार्यकारिणी में दिनेश चंद्रा अध्यक्ष, अनुज शर्मा महामंत्री, हिमांशु अग्रवाल कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष संजीव अग्रवाल बबलू, अपम महेश्वरी संगठन मंत्री, रिषभ अग्रवाल प्रचार मंत्री, मीना गर्ग महिला उपाध्यक्ष, निधि जिंदल को महिला सचिव निर्वाचित किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के साथ ही व्यापारी हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया।इस दौरान चुनाव अधिकारी राकेश अग्रवाल, धर्मपाल जिंदल आदि मौजूद रहे।