उक्रांद ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला
गौरी अग्रवाल
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड क्रांति दल ने गैरसैण में पुलिस द्वारा की गई बर्बरता की निंदा करते हुए भाजपा सरकार का पुतला फूंका। उक्रांद ने इसे भाजपा सरकार की तानाशाही करार देते हुए दोषी पुलिस कर्मियों के ख़िलाफ़ कठोर कारवाई की मांग की।
उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नौटियाल के नेतृत्व में आज उक्रांद कार्यकर्ताओं ने रुद्रप्रयाग बाजार में सरकार का पुतला फूंकते हुए कहा कि जनता भाजपा को 2022 के विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद पहली महिलाओं के साथ ज्यादती हुई है। नंदप्रयाग-घाट सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर पिछले तीन माह से आंदोलन चल रहा है। मुख्यमंत्री स्वयं सड़क चौड़ीकरण की घोषणा कर चुके हैं, लेकिन आज तक इस पर काम शुरू नहीं हुआ। जनता के पास आंदोलन के सिवाय कोई दूसरा विकल्प नहीं है। सरकार आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है।
इस मौके पर उक्रांद के केंद्रीय उपाध्यक्ष अवतार राणा, केंद्रीय सचिव गजपाल रावत, महामंत्री भगत चौहान, उपाध्यक्ष जितार जगवाण, अशोक चौधरी, उत्तम सिन्धवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।