दक्षिण एशिया में भारत की जिम्मेदारी अधिक।
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
दिलशाद अली
लक्सर लंढोरा नगर पालिका क्षेत्र में चमन लालकैप्टन राजेश कुमार सिंह ने कहा कि दक्षिण एशियाई क्षेत्र में भारत की जिम्मेदारी बहुत अधिक है। लेकिन भारत अपने महाविद्यालय मैं आज एक प्रोग्राम आयोजित किया गया जिसमें राष्टीय हितों को भी अनदेखा नही कर सकता। आपको बताते चलें कि चमनलाल महाविद्यालय लंढौरा में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैप्टन राजेश कुमार सिंह ने कहा कि भारत ने सार्क देशो के साथ मिलकर उनके विकास के लिए बहुत काम किए हैं। इन देशों में आपदा आने पर भारत भरपूर सहयोग करता आया है। नेपाल में आए भूकंप का उदाहरण देते हुए बताया कि इस घड़ी में भारत अग्रणी पंक्ति में रहा। उन्होंने कहा कि भारत आर्थिक रूप से मजबूत होकर विश्व में अपना पक्ष मजबूती से रख सकता है। वक्ता डॉ. दिनेश उपमन्यु ने कहा कि पूरी दुनिया दक्षिण एशिया को शक्ति के केंद्र के रूप में देख रही है। जिनमे भारत की भूमिका महत्वपूर्ण है। डॉ. संजय कुमार ने कहा कि संसार में शक्ति के दो केंद्र अमेरिका और सोवियत यूनियन हुआ करते थे। लेकिन अब भारत समेत कई देश उभर कर सामने आ रहे है। कहा कि दक्षिण एशिया में कश्मीर महत्वपूर्ण मुद्दा रहा है। पाकिस्तान की नीति से इस क्षेत्र में अस्थिरता का माहौल रहता है। डॉक्टर राखी पंचोला ने कहा कि पड़ोसियों के साथ मधुर संबंध भारत की नीति का आधार है। समिति अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने संगोष्ठी कराने की सराहना की। इस मौके पर डॉ. निशु कुमार भाटी की पुस्तक का विमोचन किया गया। जिसका विषय दक्षिण एशिया की राजनीतिक एवं सामाजिक सांस्क्रतिक में भारत की भूमिका है। इस मौके पर ईश्वरचंद शर्मा, डॉ. दीपिका, अरुण हरित, डॉ. संजय कुमार आदि मौजूद रहे।