महिलाओ को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक होना ही होगा।
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
जॉन मसीह
रामनगर।सम्मान के साथ जीने के लिए महिलाओ को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक होना ही होगा। महिलाएं अब अबला ही सबला है। समाज मे कंधे से कंधा मिलाकर चलने की ताकत रखती है। यह बात भाजपा महिला मोर्चा की नगर अद्यक्ष नीमा मठपाल ने नंदपुर में महिला दिवस सप्ताह के दौरान आयोजित कार्यक्रम में कही। बतौर मुख्य अतिथि मठपाल ने कहा कि अशिक्षित महिलाओं के बीच ज्ञान का प्रचार और प्रसार किये जाने को जरूरत है। सुचेतना संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान निधि मेहरा ने कहा कि आठ मार्च को ही क्यो हर रोज महिला दिवस मनाइए। शिक्षित बनो अपनी सोच बदलो। महिलाएं सोच बदलेंगी तो समाज भी बदलेगा। महिलाओ का उत्पीड़न करने वालो के खिलाफ एक जुट होकर ही संघर्ष किया जा सकता है। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के निदेशक फादर डेरिक पिंटू, ग्राम प्रधान निधि,प्रधान नरगिस, सुनीता व सिस्टर शारदा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान महिलाओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए महिलाओ के सम्मान में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंजाबी, कुमाउनी, गढ़वाली लोकनृत्य के अलावा नुक्कड़ नाटक मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। सुचेतना संस्था के निदेशक फादर डेरिक पिंटू ने कहा कि आज बेटियां भी देश का नाम रोशन कर रही है। बेटे और बेटी में किसी प्रकार का फर्क नही किया जाना चाहिए।इस दौरान ग्राम प्रधान नरगिस,प्रधान प्रतिनिधि शक़ील अहमद,प्रधान प्रतिनिधि अमित मेहरा सुनीता रानी, बसन्ती राणा, सिस्टर शारदा आदि मौजूद रहें।