पर्यटन गाँव बग्लों की काण्डी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में भव्य कार्यक्रम का आयोजन
विरेन्द्र वर्मा
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
कैम्पटी / टिहरी जनपद के विकासखण्ड जौनपुर के अंतर्गत पर्यटन गाँव बंग्लों की काण्डी में अंतरराष्ट्रीय वन विभाग द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें इस कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख सीता रावत, प्रधान संगठन अध्यक्ष सुंदर सिंह रावत, प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी कहाकशा नसीम, आदि के साथ-साथ अनेक महिला जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान वन प्रभाग मसूरी द्वारा धात्री स्वयं सहायता समूह भूटगाँव,
बांडासारी , नेग्याना आदि के साथ अनेक सक्रिय महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही जौनपुर की संस्कृति को लेकर महिलाओं ने स्थानीय वाद्य यंत्र ढोल दमाऊ के साथ तांदी नृत्य किया जिसमें अनेक दर्शक भी झूम उठे। इस कार्यक्रम के दौरान जौनपुर प्रधान संगठन अध्यक्ष सुंदर सिंह रावत ने सभी जनप्रतिनिधियों का ग्राम पंचायत में भव्य स्वागत किया साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए आगे बढ़ने के अनेक सुझाव दिये। साथ ही बताया कि पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की भी समाज के प्रति बड़ी भागीदारी है जिसमें महिलाओं के सम्मान करने की आवश्यकता है। साथ ही कार्यक्रम में पहुंची प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी कहकशा नसीम ने बताया महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं भी किसी क्षेत्र में कम नहीं है यदि मन में कुछ करने की चेस्टा हो तो असंभव कार्य भी संभव हो सकता है। हाल में ही वन विभाग के सहयोग से जौनपुर के अनेक गाँवों में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु अनेक कार्य किये जा रहे हैं जिसमें महिलाएं बड़ी उत्सुकता के साथ कार्य कर रही है। इस कार्यक्रम में उप प्रभागीय वनाधिकारी सुभाष वर्मा,रेंज अधिकारी कैम्पटी नीलम, रेंज अधिकारी भद्रीगाड़ मेधावी, रेंज अधिकारी बिनोग शिप्रा शर्मा, रेंज अधिकारी देवलसारी आलोकी, के साथ साथ अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।