जैविक गांव में इफको ने मनाया विश्व महिला दिवस
नरेन्द्र सिंह मेहरा
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
हल्द्वानी - जैविक गांव फत्ताबंगर में विश्व महिला दिवस के अवसर पर इफको संस्था ने "संगिनी ग्राम संगठन" की महिलाओं के साथ महिला दिवस मनाया। उल्लेखनीय है कि संगिनी ग्राम संगठन ग्रामीण क्षेत्र की आठ महिला समूहों का संगठन है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इफको के प्रतिनिधि गोपाल सिंह नेगी थे। ग्राम प्रधान रेखा लोशाली ने मुख्य अतिथि सहित अन्य उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। संगिनी संगठन की अध्यक्ष के सुझाव पर द्वारा दो महिलाओं श्रीमती हेमा राठौर एवं नंदी देवी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
*अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष*
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपाल सिंह नेगी ने इफको द्वारा चलाए गए कार्यों की सराहना की। जैविक खेती की ओर महिलाओं को प्रेरित करने के लिए जैविक उर्वरक तरल कंसोर्टिया का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर इफको के जिला प्रबंधक दीपक आर्य, जैविक प्रशिक्षक अनिल पांडे, गंगा लोशाली, पुष्पा पढालनी, दीपा लोशाली, नंदिनी फुलारा, निर्मला पढालनी सहित 80 महिलाओं ने प्रतिभाग किया।