मसूरी में तीरथ सिंह रावत के उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने के बाद खुशी का माहौल
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
सुनील सोनकर
मसूरी में तीरथ सिंह रावत के उत्तराखंड के 10 से मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद खुशी का माहौल है भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए तीरथ सिंह रावत को बधाई दीं मसूरी में भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष पुष्पा पडियार, महामंत्री सपना शर्मा, भाजपा नेत्री नमिता कुमाई और भाजपा कार्यकर्ता अनिल सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार ने बेहतर काम किया है और अब उसको आगे नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि तीरथ सिंह रावत एक सुलझे हुए और मंजे हुए लेता है वह प्रदेश के विकास के लिए बेहतर काम कर पाएंगे उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने 4 साल के कार्यकाल में प्रदेश में महिलाओं युवाओं के साथ गांव की महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जिससे लोगों को फायदा मिला और उनको पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी प्रदेश को विकास की ओर अग्रसर करने के लिये पूर्व में चलाई जा रही योजनाओं के क्रियानवन करने के साथ नई विकास की योजना लेकर आयेगे। उन्होने कहा कि तीरथ सिंह रावत के लिये मुख्यमंत्री बनना चुनौती से कम नहीं है परन्तु उनके अनुभव, कार्य क्षमता और शीर्ष नेतृत्व का आशीर्वाद से वह प्रदेश को विकास की ओर ले जाएंगे और जनता की अपेक्षाओं में खरा उतरेगे। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में प्रदेश की जनता के सहयोग से भाजपा बेहतर प्रदर्शन कर एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाएगी।