पहाड़ों की रानी मसूरी में छात्राओं और महिलाओं को ऐपण कला का प्रशिक्षण दिया गया
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
सुनील सोनकर
पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक्शन एंड रिसर्च सोसायटी के तत्वधान और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के सहयोग से मसूरी के तिलक लाइब्रेरी के सभागार में ऐपण का एक माह प्रशिक्षण कार्यशाला का बुधवार को मसूरी भाजपा महिला मोर्चा पुष्पा पडियार द्वारा शुभारम्भ किया गा। आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में स्थानीय छात्र और महिलाओं हिस्सा ले रही है। उत्तराखंड की विरासत को बचाने के लिए और लोक कलाओं के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रो. नमीता तिवारी ने छात्राओं और महिलाओं को ऐपण कला की विभिन्न विधाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रशिक्षण ले रहे छात्राओं और महिलाओं ने ऐपण की विभिन्न कलाकृतियों को बनाया और उसके महत्व को समझा। प्रो. नमीता तिवारी ने कहा कि लोक कलाओं के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए इस प्रशिक्षिण को कराया जा रहा है। उन्होने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वरोजगार से जोड़े जाने को लेकर सरकार द्वारा इस मुहिम को प्रदेश स्तर पर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोक कला हस्तशिल्प ऐपण के बारे में महिलाओं बौर युवतियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे स्थानीय महिलाओं द्वारा तैयार किये गए ऐपण को मसूरी के बाजार में उतार कर मार्कट उपलब्ध कराकर ऐपण को प्रर्दशित किया जाये जिससे उत्तराखंड में नहीं देश विदेश में भी स्थानीय महिलाओं के द्वारा तेयार किये गए ऐपण को देश और विदेशों में भी मार्कट मिल सके। जिससे महिलाओं को स्वरोजगार के साथ आर्थिक रूप से भी मदद मिल पायेगी।
मसूरी भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी और आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए ऐपण को लेकर मसूरी में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो 1 महीने तक जारी रहेगा वहीं महिलाओं के द्वारा तैयार किए गए ऐपण को लोगों के सामने प्रदर्शित किया जाएगा जिससे उनको एक बेहतर बाजार मिल सके और वह आर्थिक रूप से मजबूत हो सके।
इस मौके पर राधिका रावत, सरिता रावत, राधा आनंद, संध्या भट्ट, रेखा रावत, ललिता भट्ट, माया सक्सेना, नीलू गुप्ता, अर्चना गुप्ता, अंजलि नौटियाल, चंद्रकला सयाना, कमला थपलियाल, अनीता धनाई, पूजा, सोनम पवार, अंकिता चैहान, प्रीती राणा, रामेश्वरी, सीमा सिंह, शांभवी गुप्ता सहित कई महिलाएं मौजूद थी।