भाजयुमो बहादराबाद मंडल की कार्यकारिणी घोषित
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज
बहादराबाद मण्डल भाजपा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित
भाजपा जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा सचिन गुर्जर एवं बहादराबाद मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा व मंडल के अन्य वरिष्ठ जनों की संस्तुति व सहमति से बहादराबाद मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष बिंदर पाल द्वारा मंडल कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिसमें मंडल में 2 उपाध्यक्ष चेतन चौहान, सुनील पाल,महामंत्री नवजोत सिंह वालिया,4 मंत्री गोपी चौहान,पवन कुमार,रविंद्र पाल,रजत दिवाकर,कोषाध्यक्ष सचिन चौहान?सोशल मीडिया प्रभारी मनोज चौहान,मीडिया प्रभारी राकेश पाल,सह मीडिया प्रभारी सुमित पाल और 9 कार्यकारिणी सदस्य करण अरोड़ा, कुणाल पाल, विनय चौहान,नीट पाल,संदीप कुमार, पारस शर्मा, हेमंत धीमान, जतिन राणा, संदीप कश्यप बनाए गए हैं। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बिंदर पाल ने मंडल के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि बहादराबाद मंडल के सभी क्षेत्रों के युवा की भागीदारी मोर्चा की कार्यकारिणी मे की गई है। अध्यक्ष ने अपने संबोधन में आशा जताई कि युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी भाजपा की रीति-नीति के अनुसार कार्य करेंगे और 2022 के चुनाव की दृष्टि से क्षेत्र मे ज्यादा से ज्यादा युवाओं को भाजपा पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेंगे। भाजपा सरकार एवं विधायक आदेश चौहान द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों व जन कल्याण योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य उनके द्वारा किया जाएगा।
युवा मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि मुझे आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि हम सब मिलकर पार्टी द्वारा दी गई हर जिम्मेदारी को निष्ठा एवं ईमानदारी से निभायेंगे। अपनी पार्टी व संगठन के साथ ही विधायक आदेश चौहान को भी मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका अदा करेंगे।