कार्यकर्ताओं ने लगाया आरोप, कहा चार साल में नहीं हुए एक भी विकास कार्य
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
प्रशान्त भाटिया
कोटद्वार/पौड़ी: युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर विरोध दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इन चार सालों में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला भी फूंका।
बुधवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर के बाहर राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही बड़े बड़े दावे किए थे। लेकिन चार सालों में एक भी वायदा पूरा नहीं किया। इन चार सालों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।
युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। महंगाई से आम आदमी का जीवन जीना दूभर हो गया है। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव मोहित सिंह ने कहा कि चार सालों में राज्य सरकार ने सिर्फ जनता को गुमराह करने का कार्य किया है। राज्य सरकार के चार साल विफलता के साल रहे हैं। पुतला दहन करने वालों में जिला महासचिव संजना गुजराल, गोपाल सिंह नेगी, तरूण गौड़, निशा, सागर भारती व पवन आदि उपस्थित थे।